1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. PM मोदी खुद कायर हैं, हम लड़ते रहेंगे और देश को गिरवी रखने वाले लोगों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे : मल्लिकार्जुन खड़गे

PM मोदी खुद कायर हैं, हम लड़ते रहेंगे और देश को गिरवी रखने वाले लोगों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे : मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress National President Mallikarjun Kharge) ने कहा कि मैं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और बाकी युवा साथियों की ऐसी गिरफ्तारी की निंदा करता हूं। आज युवा नौकरी के लिए परेशान हैं और देश का माहौल इतना खराब हो गया है, जिसकी वजह से युवा गुस्से में हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress National President Mallikarjun Kharge) ने कहा कि मैं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और बाकी युवा साथियों की ऐसी गिरफ्तारी की निंदा करता हूं। आज युवा नौकरी के लिए परेशान हैं और देश का माहौल इतना खराब हो गया है, जिसकी वजह से युवा गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता था कि PM मोदी (PM Modi) देश के लिए कुछ अच्छा काम करेंगें, लेकिन उन्होंने देश को बर्बाद कर दिया।

पढ़ें :- अनंत सिंह का राजनीति से संन्यास, राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के बाद बोले- जब नीतीश सीएम नहीं तो फिर विधायक बने रहने का क्या मतलब?

नरेंद्र मोदी कांग्रेस पार्टी को टारगेट कर, हमें डराने की कर रहे हैं कोशिश 

मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आगे सिर झुकाकर उनकी सारी शर्तें मान लीं, जिससे पूरा देश शर्मिंदा है। यहां तक कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)ने किसानों के हितों के साथ भी समझौता कर दिया। वे देश को गुलामी में झोंक रहे हैं। हमारे युवा साथियों ने एक प्रोटेस्ट किया, जिसके बाद नरेंद्र मोदी कांग्रेस पार्टी को टारगेट कर, हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं। मगर कांग्रेस के लोग कायर नहीं हैं।

असल में PM मोदी खुद कायर हैं। वे संसद में आकर अपना और अपनी नीतियों का बचाव करने से डरते हैं। देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हम हर तरह का त्याग करेंगे और देश को गिरवी रखने वाले लोगों के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे।

जब देश में कॉमनवेल्थ गेम्स चल रहे थे, तब नितिन गडकरी और BJP के लोगों ने हर इवेंट में जाकर किया था विरोध 

जब देश में कॉमनवेल्थ गेम्स चल रहे थे, तब नितिन गडकरी और BJP के लोगों ने हर इवेंट में जाकर विरोध किया था। क्या तब इन्हें राष्ट्रीयता और देश को एक रखने की भावना मन में नहीं आई? दुनिया भर से आने वाले एथलीटों को क्या संदेश जाएगा, इसकी चिंता क्या तब नहीं थी? BJP के लोग दूसरों को सीख देना बंद करें और खुद अपना व्यवहार देखें। इन्हें आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए। इनकी क्या करतूतें रहीं हैं- वो सबको पता है। ये लोग दूसरों को सीख देना बंद करें। मेरा मानना है कि यूथ कांग्रेस के सदस्यों को परेशान करने के बजाए, उन्हें छोड़ देना चाहिए।

पढ़ें :- LPG Gas Crisis : शिवपुरी में शिक्षक को मोदी की मिमिक्री करना पड़ा भारी, भाजपा विधायक की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सस्पेंड

हकीकत में ट्रंप हमें गुलाम बना रहा है और हमें बंधुआ मजदूर बनाने की दिशा में धकेला जा रहा है

पढ़ें :- गुंडों और अपराधियों की बैसाखी पर चलती है TMC सरकार, रंगबाजी और कटमनी इनकी कमाई का है जरिया : पीएम मोदी

युवा आज नौकरी के लिए तड़प रहे हैं और देश का माहौल इतना खराब हो चुका है, उसके कारण मोदी जी के प्रति लोगों में भारी रोष है। ट्रंप के सामने उन्होंने घुटने टेक दिए। नाक रगड़कर उनके सारे शर्तों को मान लिया, जिससे पूरा देश शर्मिंदा हो गया। जो काम हमारे किसानों की भलाई और मदद के लिए किया जाना चाहिए था, उसकी बजाय किसानों का नुकसान करने की बातचीत की गई। इससे यह भी साफ़ हो गया कि लोग समझते थे कि मोदी जी देश के हित में ट्रंप से बात कर रहे हैं, लेकिन हकीकत में ट्रंप हमें गुलाम बना रहा है और हमें बंधुआ मजदूर बनाने की दिशा में धकेला जा रहा है। यह काम मोदी जी कर रहे हैं।

मोदी साहब खुद डरपोक हैं, डर के कारण वे संसद में आकर अपनी नीतियों का भी नहीं कर पाते बचाव 

कांग्रेस डरने वाली नहीं है और न ही डरपोक है। मोदी साहब खुद डरपोक हैं। डर के कारण वे संसद में आकर अपनी नीतियों का बचाव भी नहीं कर पाते। इसलिए वे हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं, हमारे युवाओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं, हमारे युवा नेताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं।यह नहीं चलेगा। मैं इसकी निंदा करता हूँ। हमारे देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जो भी त्याग करना पड़ेगा, हम करेंगे। हम लड़ते रहेंगे और देश को गिरवी रखने वाले लोगों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे।

पढ़ें :- कांग्रेस ने असम के युवाओं को सिर्फ हिंसा और आतंकवाद के कुचक्र में उलझाए रखा : पीएम मोदी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...