1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ट्रंप को कहा ‘Thank You’ तो केजरीवाल बोले- किस लिए ‘धन्यवाद’… भारतीय नागरिकों की जान लेने के लिए?

पीएम मोदी ट्रंप को कहा ‘Thank You’ तो केजरीवाल बोले- किस लिए ‘धन्यवाद’… भारतीय नागरिकों की जान लेने के लिए?

Three Indians killed in US attack : ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना ने कमर्शियल ऑयल टैंकर MT सेटेबेलो पर हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। ये तीनों नाविक हमले के बाद लापता बताए जा रहे थे। जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय नागरिकों की मौत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- यह कहना गलत है कि पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया : पी. चिदंबरम

दरअसल, केजरीवाल ने पीएम मोदी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बधाई जवाब देने पर तंज़ कसा है। ट्रंप ने पीएम मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने की उपलब्धि पर बधाई दी थी। जिस पर पीएम मोदी ने उनका धन्यवाद दिया था। इस पोस्ट का स्क्रीन शॉट और अमेरिकी हमले में भारतीय नागरिकों की मौत की खबर शेयर करते केजरीवाल ने कहा, “पीएम मोदी ट्रंप को ‘धन्यवाद’ कह रहे हैं। आखिर किस बात के लिए धन्यवाद? उन जहाजों पर हमला करने के लिए जिनमें भारतीय सवार थे और भारतीय नागरिकों की जान लेने के लिए?”

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने एक्स पोस्ट में आगे लिखा, “हमारे देश के लिए स्थिति अब बेहद शर्मनाक हो गई है। मोदी जी ने भारत की संप्रभुता, सम्मान और नागरिकों की जान ट्रंप के सामने पूरी तरह से गिरवी रख दी है। भारत को एक मज़बूत प्रधानमंत्री की ज़रूरत है। ट्रंप को हमारे देश और हमारे लोगों के साथ अपनी मर्ज़ी से कुछ भी करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...