1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. “45 FIR के बाद बोले राहुल गांधी, ‘लक्ष्य 100 का, हर FIR मेरे लिए मेडल’”

“45 FIR के बाद बोले राहुल गांधी, ‘लक्ष्य 100 का, हर FIR मेरे लिए मेडल’”

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी बीच प्रदर्शन से जुड़े एक नेता ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा और उनके खिलाफ जितनी FIR दर्ज होंगी, वे उसे अपने लिए “मेडल” की तरह देखते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पहले से 45 FIR हैं और उनका लक्ष्य 100 FIR का है। रिर्पोटों में यह बयान राहुल गांधी का बताया जा रहा है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी बीच प्रदर्शन से जुड़े एक नेता ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा और उनके खिलाफ जितनी FIR दर्ज होंगी, वे उसे अपने लिए “मेडल” की तरह देखते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पहले से 45 FIR हैं और उनका लक्ष्य 100 FIR का है। रिर्पोटों में यह बयान राहुल गांधी का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- तेज प्रताप यादव का विदेशी हसीना संग रोमांस का वीडिओ वायरल, क्या दूसरी शादी कर बिहार में लाएंगे विदेशी बहू ?

असल में बीते 6 अक्टूबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद से निर्वाचन सदन की ओर मार्च किया था। विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों से मुलाकात करना चाहते थे। इसको लेकर राहुल गांधी ने दावा किया कि करीब 300 सांसद मिलने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया।

वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग ने कहा कि शाम 4 बजे तक किसी राजनीतिक दल या उसके अधिकृत प्रतिनिधि ने बैठक के लिए औपचारिक अनुरोध नहीं किया था। आयोग के मुताबिक बाद में राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात का अनुरोध आया, लेकिन प्रस्तावित जगह और प्रक्रिया उसके निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं थी।

इस प्रदर्शन में राहुल गांधी ने “Gyanesh, it’s done, bro. Time to resign” लिखी तख्ती भी दिखाई थी।

फिलहाल, अब इस पूरे घटनाक्रम के बीच FIR को लेकर दिया गया यह बयान और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग राजनीतिक विवाद का नया केंद्र बन गई है।

पढ़ें :- बेंगलुरु में CJP यानी Citizens for Justice and Peace ने किया ‘चप्पल प्रोटेस्ट’ का ऐलान, प्रकाश राज भी होंगे शामिल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...