कैसरगंज से पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) का एक नया वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उनके एक समर्थक ने ऐसी बातें कहीं कि वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। खुद बृजभूषण सिंह अपनी हंसी नहीं रोक पाए और 'भक्क' कहते हुए आगे बढ़ गए।
गोंडा: कैसरगंज से पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) का एक नया वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उनके एक समर्थक ने ऐसी बातें कहीं कि वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। खुद बृजभूषण सिंह अपनी हंसी नहीं रोक पाए और ‘भक्क’ कहते हुए आगे बढ़ गए। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।
वीडियो में बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) अपने समर्थकों के साथ चल रहे होते हैं। उनके सामने एक शख्स आता है। वह बोलता है कि आपका चुनाव चिह्न आ गया है। रात में हम सपना देखा कि आपका चुनाव चिह्न साइकिल है। इतना सुनते ही पूर्व बीजेपी सांसद जोर से ‘भक्क’ बोलते हैं और पीछे मौजूद समर्थक हंसने लगते हैं।
कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है
— बृजभूषण शरण सिंह का समर्थक🤣🤣🤣🤣 https://t.co/0zod6Jkocz
— Syed Ghayasuddin (@sghayasuddin00) October 6, 2026
पढ़ें :- श्मशान में ‘इलाज’ के नाम पर बच्चों पर ऐसा तंत्र-मंत्र, जिसे देख फट जायेगा कलेजा! बिहार के इस वायरल वीडियो पर भड़के लोग
बृजभूषण सिंह के अखिलेश से हैं अच्छे संबंध
गौरतलब है कि पिछले दिनों बृजभूषण शरण (Brijbhushan Sharan Singh) और सपा मुखिया अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ने एक-दूसरे की तारीफों के पुल बांधे थे। अखिलेश यादव ने कहा था कि उनके बृजभूषण सिंह से बहुत अच्छे संबंध हैं। इसी तरह, बृजभूषण कह चुके हैं कि अखिलेश यादव से उनके संबंध बहुत अच्छे हैं। वह मेरे खिलाफ कुछ नहीं बोलते हैं और मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलता हूं। बजृभूषण यहां तक कह चुके हैं कि अखिलेश यादव के बिना इंडिया गठबंधन में सब सूना है।
सपा से राज्यसभा का टिकट मिलने की लगीं अटकलें
हाल ही में जब राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो रहा था तो सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज थी कि बृजभूषण सिंह को सपा से उच्च सदन का टिकट दिया जा सकता है। हालांकि ये केवल अटकलें ही साबित हुई। अखिलेश यादव या बृजभूषण शरण सिंह ने कभी भी इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया।