1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘हनुमान अंश’ को इस राज्य की सरकार ने किया टैक्स फ्री, अब सस्ते में मिलेगी 291 करोड़ कमा चुकी फिल्म की टिकट

‘हनुमान अंश’ को इस राज्य की सरकार ने किया टैक्स फ्री, अब सस्ते में मिलेगी 291 करोड़ कमा चुकी फिल्म की टिकट

Film 'Hanuman Ansh' tax-free in Uttarakhand : बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फ़िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और इसने करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस बीच, उत्तराखंड की धामी सरकार ने इस फिल्म को प्रोत्साहन देने के लिए इसे टैक्स फ्री कर दिया है। यानी अब राज्य में 'हनुमान अंश' फिल्म की टिकट सस्ती हो जाएगी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Film ‘Hanuman Ansh’ tax-free in Uttarakhand : बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और इसने करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस बीच, उत्तराखंड की धामी सरकार ने इस फिल्म को प्रोत्साहन देने के लिए इसे टैक्स फ्री कर दिया है। यानी अब राज्य में ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टिकट सस्ती हो जाएगी।

पढ़ें :- Box Office Collection : 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर-द मूवी' के सामने ढेर हुई 'हैवान', जानें शनिवार की कमाई

उत्तराखंड सरकार सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में टिकटों पर लगने वाले स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स (SGST) की भरपाई करेगी, ताकि दर्शकों पर टैक्स का बोझ न पड़े। उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक और उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद (UFDC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने इस संबंध में राज्य कर विभाग को निर्देश जारी किए हैं। सरकार के आदेश के अनुसार, फिल्म ‘हनुमान अंश’ को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों द्वारा फिल्म के प्रदर्शन के लिए दी जाने वाली सेवा पर राज्य के भीतर भुगतान किए जाने वाले एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा की जाएगी।

बता दें कि महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 40 दिन में वर्ल्डवाइड 291.40 करोड़ की कमाई कर डाली है। अब उत्तराखंड सरकार की ओर से इसे टैक्स फ्री किए जाने के बाद इसके टिकट और तेजी से बिकने की उम्मीद है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...