1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. शाहरुख खान की ‘किंग’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक: SRK ने खुद किया ऐलान

शाहरुख खान की ‘किंग’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक: SRK ने खुद किया ऐलान

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब थोड़ा कम हो गया है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खुद शाहरुख खान ने बड़ा अपडेट दिया है। एक्टर ने बताया कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही किंग 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी..

By Harsh 
Updated Date

King Relase Date: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब थोड़ा कम हो गया है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खुद शाहरुख खान ने बड़ा अपडेट दिया है। एक्टर ने बताया कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही किंग 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यानी क्रिसमस के मौके पर शाहरुख एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने की तैयारी में हैं।

पढ़ें :- नाग पंचमी के दिन शाहरुख खान के बंगले में सांपों की एंट्री, सीढ़ियों के नीचे छिपे सांप देखकर आधी रात बुलानी पड़ी रेस्क्यू टीम

‘किंग’ के लिए क्यों लग रहा है इतना वक्त?

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बातचीत के दौरान फिल्म की तैयारियों से जुड़ी कई बातें साझा कीं। एक फैन ने उनसे फिल्म का ट्रेलर दिखाने की मांग की तो शाहरुख ने साफ कर दिया कि अभी ट्रेलर के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। एक्टर के मुताबिक फिल्म की टीम जल्दबाजी में कोई चीज दर्शकों के सामने नहीं लाना चाहती। उन्होंने बताया कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद फिल्म पर लगातार काम कर रहे हैं और मेकर्स चाहते हैं कि दर्शकों तक फिल्म का बेहतर से बेहतर रूप पहुंचे।

शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि वह फैंस को तरसा नहीं रहे हैं, बल्कि एक अच्छी फिल्म तैयार करने में वक्त लग रहा है। उनके मुताबिक फिल्म से जुड़ी बाकी चीजें भी रिलीज से पहले सामने आती रहेंगी।

ट्रेलर के लिए फैंस को करना होगा इंतजार

फैंस लगातार ‘किंग’ के ट्रेलर की मांग कर रहे हैं। इस पर शाहरुख ने संकेत दिया कि फिलहाल वह फैंस से बातचीत करते रहेंगे, जबकि ट्रेलर को बाद के लिए रखा गया है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि फिल्म की रिलीज में अभी समय बाकी है।

एक्टर ने फिल्म को लेकर अपना उत्साह भी जाहिर किया। उन्होंने बताया कि किंग के लिए टीम ने काफी मेहनत की है। फिल्म में एक्शन के साथ गाने और कलाकारों का काम भी दर्शकों को खास अनुभव देने की कोशिश का हिस्सा है। शाहरुख ने अपने लुक और बालों को लेकर भी अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में बात की।

पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे शाहरुख-सुहाना

किंग की सबसे खास बातों में से एक शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान का पहली बार थिएटर में एक साथ नजर आना है। सुहाना इस फिल्म के जरिए अपना थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा और अरशद वारसी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म को एक्शन-एडवेंचर जॉनर में तैयार किया जा रहा है।

किंग का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। शाहरुख का फिल्म से जुड़ा फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसे फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब निगाहें फिल्म के ट्रेलर और बाकी प्रमोशनल अपडेट्स पर टिकी हैं।

पढ़ें :- दिशा पाटनी अब हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार, सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'हॉलीगार्ड्स सागा- द पोर्टल ऑफ फोर्स' में आएंगी नजर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...