सऊदी अरब को लेकर हूतियों के हमले थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। खबरों के अनुसार,ओमान में होर्मुज को लेकर ईरान और खाड़ी देशों की बैठक होने थी, लेकिन यह टल गई। इसी मौके का फायदा उठाते हुए हूतियों ने सऊदी अरब पर फिर हमला शुरू कर दिए हैं।
Houthis Target Saudi Arabia : सऊदी अरब को लेकर हूतियों के हमले थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। खबरों के अनुसार,ओमान में होर्मुज को लेकर ईरान और खाड़ी देशों की बैठक होने थी, लेकिन यह टल गई। इसी मौके का फायदा उठाते हुए हूतियों ने सऊदी अरब पर फिर हमला शुरू कर दिए हैं। इस बार हूतियों ने सऊदी के मिलिट्री एयरपोर्ट को निशाना बनाया। इसमें एयरपोर्ट को काफी नुकसान हुआ।
रिपोर्ट के अनुसार, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों (Iran-backed Houthi rebels)ने सऊदी अरब पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है।
यमनी अधिकारियों के मुताबिक, हूती विद्रोही लाल सागर के किनारे यमन के पश्चिमी हिस्से में भी अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं। इस अचानक हुए हमले से निपटने के लिए रियाद में अधिकारियों के बीच बैठकें और तत्काल शुरू हो गई है।
हूतियों ने कहा कि उन्होंने यमन में सऊदी अरब के हवाई हमलों के जवाब में दक्षिणी सऊदी अरब के खमीस मुशैत (Khamis Mushait) में एक सैन्य हवाई अड्डे (Military Airport) पर दर्जनों मिसाइलें और ड्रोन दागे। इसमें विमान हैंगर, रडार सिस्टम, रनवे और गोला-बारूद डिपो को निशाना बनाया गया।
सऊदी अधिकारियों ने वहां और दक्षिण के 3 अन्य शहरों में आपातकालीन अलर्ट (Emergency alerts) जारी किया। यमन में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने बताया कि हौथी हमलों में 13 नागरिक घायल हुए हैं।