1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. जंजीरों और पेड़ से बांधकर सामूहिक दुष्कर्म, ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर महिला से बर्बरता

जंजीरों और पेड़ से बांधकर सामूहिक दुष्कर्म, ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर महिला से बर्बरता

सुरेंद्रनगर में एक महिला को कथित तौर पर बंधक बनाकर जंजीरों से बांधने और महिला को पेड़ से बांधकर ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और घटना का वीडियो भी बनाया गया।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Sexual Assault Case: गुजरात के सुरेंद्रनगर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को कथित तौर पर बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई और बाद में ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर सामूहिक यौन हिंसा की गई। मामले में महिला के पति और उसके रिश्तेदारों समेत 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की जांच शुरू हुई थी।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

पुलिस के मुताबिक, महिला अपने पति से अलग रह रही थी और किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। आरोप है कि इसी बात से उसका पति और उसके कुछ रिश्तेदार नाराज थे। इसके बाद महिला को कथित तौर पर पकड़कर एक मकान में बंद कर दिया गया। वहां उसे जंजीरों से बांधकर रखने और मारपीट करने का आरोप है।

महिला किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब हुई, लेकिन आरोपियों ने कथित तौर पर उसका पीछा कर उसे दोबारा पकड़ लिया। इसके बाद उसे एक पेड़ के पास ले जाकर बांध दिया गया। पुलिस जांच में आरोप है कि यहीं ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

घटना का वीडियो बनाकर किया वायरल

मामले में सबसे गंभीर पहलू यह है कि पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों और घटनास्थल की पहचान शुरू की।

सुरेंद्रनगर के एसपी प्रेमसुख डेलू के मुताबिक, महिला ने शुरुआत में खुद पुलिस से संपर्क नहीं किया था। वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने महिला का पता लगाया और उसका बयान दर्ज किया।

पढ़ें :- ESTIC 2026 : पीएम मोदी ने उद्घाटन समरोह में बोले- नई सोच से आगे बढ़ रहा है भारत

पुलिस ने मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब जांच इस बात की भी हो रही है कि वीडियो किसने रिकॉर्ड किया, इसे सोशल मीडिया पर किसने साझा किया और घटना में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। मामले में आगे की कार्रवाई महिला के बयान और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...