1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मां के घर से 5 लाख के डायमंड के कंगन चोरी, आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मां के घर से 5 लाख के डायमंड के कंगन चोरी, आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Actress Ameesha Patel) बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। हाल ही में उनकी मां के घर से करीब 5 लाख कीमत के डायमंड जड़ित कंगन चोरी हुए थे। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कंगन चोरी मामले में कई महीनों बाद पुलिस ने उनकी 40 साल की घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Actress Ameesha Patel) बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। हाल ही में उनकी मां के घर से करीब 5 लाख कीमत के डायमंड जड़ित कंगन चोरी हुए थे। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कंगन चोरी मामले में कई महीनों बाद पुलिस ने उनकी 40 साल की घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब चोरी हुए गहनों को बरामद करने की कोशिश कर रही है।

पढ़ें :- जज हैं तो कुछ भी करेंगे, दिमाग खराब है... जज को AI से बनाई गई वीडियो में धमकाने वाला युवक पहुंचा जेल

FPJ की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान सीमा विनोद घाटे के रूप में हुई है। वह विरार की रहने वाली है और करीब डेढ़ साल से आशा पटेल के घर में घरेलू काम कर रही थी। जनवरी 2026 में जब घर से कंगन गायब हुए, तब से ही आशा पटेल को सीमा पर शक था।

बार-बार पूछने पर भी करती रही इनकार

आशा पटेल ने कंगन चोरी होने के बाद सीमा से इस बारे में कई बार पूछताछ की, लेकिन उसने चोरी में शामिल होने से इनकार कर दिया। इसके बाद आशा पटेल ने मरीन ड्राइव पुलिस (Marine Drive Police) से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत FIR दर्ज की। इसके बाद सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कदम (Senior Police Inspector Jitendra Kadam) और पुलिस इंस्पेक्टर व्हाटकर (Police Inspector Whatkar) की निगरानी में क्राइम डिटेक्शन टीम (Crime Detection Team) ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने सीमा घाटे को विरार से ट्रेस किया और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 15 सितंबर तक पुलिस कस्टडी (Police Custody) में भेज दिया गया है।

पढ़ें :- धार्मिक परंपरा की आड़ में अपराध की छूट नहीं:'हलाला' के नाम पर गैंगरेप के आरोपियों को हाईकोर्ट से झटका

अभी बरामद नहीं हुए चोरी के कंगन

पुलिस अब चोरी हुए डायमंड कंगन (Diamond Bracelet) बरामद करने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी महिला का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं। फिलहाल चोरी हुए कंगन बरामद नहीं हुए हैं। इस मामले की जांच असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी (Assistant Police Inspector Pradeep Chaudhary) और मरीन ड्राइव पुलिस (Marine Drive Police) की क्राइम डिटेक्शन टीम (Crime Detection Team) कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...