1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, विधानसभा चुनाव में इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, विधानसभा चुनाव में इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर हो गया है। इसके साथ ही वो अब प्रशासनिक कार्यों से पूरी तरह से मुक्त हो गई हैं। दिव्या मित्तल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी थीं। व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने बीते 30 अगस्त 2016 को अपना इस्तीफा दे दिया था। 15 सितंबर को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर हो गया है। इसके साथ ही वो अब प्रशासनिक कार्यों से पूरी तरह से मुक्त हो गई हैं। दिव्या मित्तल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी थीं। व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने बीते 30 अगस्त 2016 को अपना इस्तीफा दे दिया था। 15 सितंबर को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब दिव्या मित्तल के अगले कदम के बारे में चर्चाएं हो रही हैं। कहा जा रहा है कि, दिव्या मित्तल अब राजनीतिक पारी की शुरूआत कर सकती हैं। सबसे ज्यादा उनके मिर्जापुर से चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरो पर हैं।

पढ़ें :- IAS से मोहभंग या कोई बड़ी वजह, आखिर एक के बाद एक अफसर क्यों छोड़ रहे नौकरी

बता दें कि, दिव्या मित्तल ने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण बताया था। दिव्या को मई 2026 में देवरिया के डीएम के पद से हटाकर राजस्व विभाग में आपेक्षाकृत कम महत्व के विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया था। कहा जा रहा है कि, इस्तीफे के पीछे ये भी एक बड़ी वजह हो सकती है।

बता दें कि, आईएएस बनने के बाद दिव्या मित्तल को पहली तैनाती मेरठ में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद मिली थी। इसके बाद वो गौतमबुद्धनगर में सीडीओ और कानपुर नगर में यूपीसीडा की संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात रहीं। बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भी रहीं। संतकबीर नगर, मिर्जापुर और देवरिया में जिलाधिकारी के रूप में काम किया। बीच में उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी में मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाली।

राजनीति में उतर सकती हैं दिव्या मित्तल
दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद उनके राजनीति में आने की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि, दिव्या मित्तल मिर्जापुर से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। दरअसल, इस्तीफे के दौरान उन्होंने मिर्जापुर का भी जिक्र किया है। यहां की एक बुजुर्ग मां को याद किया था। अब देखना होगा कि, दिव्या मित्तल का अगला राजनीति कदम क्या होता है?

 

पढ़ें :- VIDEO-IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई ट्रिगर मोमेंट नहीं...,'यह नौकरी मेरे जीवन का सिर्फ एक चैप्टर थी'

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...