Ex IAS officer Divya Mittal enters politics : यूपी कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद अब राजनीति के अखाड़े में उतरने का फैसला कर लिया है। दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया है कि वो किसी अन्य राजनीति पार्टी में शामिल नहीं होंगी, बल्कि लोगों के साथ मिलकर जनता के मुद्दे पर सवाल पूछेंगी। इसके साथ ही उन्होंने एक नंबर जारी कर लोगों से अपने इस मुहीम में जुड़ने की अपील की है।
Ex IAS officer Divya Mittal enters politics : यूपी कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद अब राजनीति के अखाड़े में उतरने का फैसला कर लिया है। दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया है कि वो किसी अन्य राजनीति पार्टी में शामिल नहीं होंगी, बल्कि लोगों के साथ मिलकर जनता के मुद्दे पर सवाल पूछेंगी। इसके साथ ही उन्होंने एक नंबर जारी कर लोगों से अपने इस मुहीम में जुड़ने की अपील की है।
दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करके कहा, “अभी कुछ दिन पहले मैंने आईएएस से त्यागपत्र दिया और आपके मन में कई सवाल छोड़ दिये। कुछ दिनों तक जवाब नहीं दिया, क्योंकि काम बड़ा था और मैं हौसला जुटा रही थी।” उन्होंने बताया कि वो आगे क्या करेंगी, किसके साथ जाएंगी और कहां से शुरुआत करेंगी? पूर्व आईएएस ने कहा कि अब वो राजनीति करेंगी। इस दौरान वो उन लोगों की आवाज बनेंगी, जिनकी वजह किसी सरकारी दफ्तर नहीं पहुंच पाती और पहुंच भी जाये तो सुनी जाती। उन्हें उन लोगों की तरफ से देश की आजादी के 80 सालों का हिसाब चाहिए।
करीब 9 मिनट के वीडियो संदेश में दिव्या मित्तल ने युवा पीढ़ी के भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए जनता के मुद्दों को उठाने की बात कही। दिव्या ने खुलासा किया कि जब उन्होंने इस्तीफा दिया तो एक बड़ी पार्टी के प्रवक्ता ने उनके बारे में झूठी बातें फैलाई थी कि वह एक दूसरी पार्टी के नेता से मिली थी। इसका मकसद एक महिला जो सवाल पूछने निकली है उसे डरा दो। ये लोग अलग-अलग हथकंडे अपनाकर लोगों को डरा देते हैं ताकि अच्छे लोग राजनीति में न आएं।
पूर्व आईएएस ने कहा कि वह डरने वाली नहीं है, जिन लोगों ने उनका समर्थन किया था। उनके साथ मिलकर एक ऐसा मंच बनाएंगी जो ऐसे लोगों से डरेंगे नहीं। अगर डरेंगे तो देश के भविष्य के लिए। उन्होंने यह भी बताया कि यूपी उनके लिए सिर्फ एक कार्यस्थल नहीं रहा, वह एक अधिकारी के तौर पर यहां आई थीं, लेकिन यहां के लोगों ने उन्हें बेटी की तरह अपनाया। इसी वजह से वह अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत भी यूपी से करना चाहती हैं।
कुछ दिन पहले IAS से त्यागपत्र दिया था और आपके मन में कई सवाल छोड़ दिए थे। अपनी बात इस वीडियो में कह दी है। अगर आपको लगे कि ये आपकी भी बात है, तो 9198956957 पर whatsapp मैसेज करिए। pic.twitter.com/mtS6gzBzRw
पढ़ें :- BJP सरकार अधिकारियों पर अनैतिक काम करने का बनाती है दबाव, जिसकी वजह से उन्हें देना पड़ जाता है त्यागपत्र...दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद बोले अखिलेश यादव
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) September 29, 2026
दिव्या मित्तल ने एक व्हाट्सअप्प नंबर शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग उनसे जुड़ना चाहते हैं वो 9198956957 कर सकते हैं। बता दें कि दिव्या मित्तल ने IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई की है। वह लंदन में नौकरी करती थीं लेकिन बाद में उन्होंने भारत लौटकर UPSC की तैयारी की और IAS बनीं थीं। हालांकि, 2013 बैच की यूपी कैडर की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया था।
दिव्या ने निजी कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला दिया था। केंद्र सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और यह 15 सितंबर 2026 से प्रभावी हो गया। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा था कि IAS की नौकरी उनके जीवन का सिर्फ एक चैप्टर है।