1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा को कहा अलविदा, तो ब्यूरोक्रेसी से लेकर आम लोग हुए इस फैसले से हैरान

यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा को कहा अलविदा, तो ब्यूरोक्रेसी से लेकर आम लोग हुए इस फैसले से हैरान

यूपी  ब्यूरोक्रेसी (UP Bureaucracy) में एक चौंकाने वाले कदम उठाते हुए चर्चित और लोकप्रिय IAS अधिकारी दिव्या मित्तल (Divya Mittal) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से स्वैच्छिक इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले ने ब्यूरोक्रेसी और आम लोगों के बीच बड़ी चर्चा छेड़ दी है। 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल (Divya Mittal)  फिलहाल यूपी के राजस्व विभाग (Revenue Department) में विशेष सचिव (Special Secretary) के पद पर तैनात थीं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी  ब्यूरोक्रेसी (UP Bureaucracy) में एक चौंकाने वाले कदम उठाते हुए चर्चित और लोकप्रिय IAS अधिकारी दिव्या मित्तल (Divya Mittal) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से स्वैच्छिक इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले ने ब्यूरोक्रेसी और आम लोगों के बीच बड़ी चर्चा छेड़ दी है। 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल (Divya Mittal)  फिलहाल यूपी के राजस्व विभाग (Revenue Department) में विशेष सचिव (Special Secretary) के पद पर तैनात थीं।

पढ़ें :- IIT दिल्ली व IIM बेंगलुरू से पढ़ीं IAS अफसर दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखा- 'पद तो आज छूट गया, लेकिन सपना ...'

दिव्या मित्तल (Divya Mittal)  ने लिखा कि आज उन्होंने अपनी 13 साल की अविस्मरणीय प्रशासनिक यात्रा को विराम देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह सफर सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि देश और लोगों की सेवा का अवसर था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि असली ताकत किसी पद में नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और उनके आशीर्वाद में होती है।

इस्तीफे की वजह क्या है?

हालांकि अब तक दिव्या मित्तल (Divya Mittal)  ने इस्तीफे का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। उन्होंने केवल इतना संकेत दिया कि वे जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करना चाहती हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पिछले करीब चार महीनों से उन्हें कोई फील्ड पोस्टिंग नहीं मिली थी और वे सक्रिय प्रशासनिक जिम्मेदारी चाहती थीं। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, दिव्या मित्तल ने अपना इस्तीफ़ा चीफ़ सेक्रेटरी एस पी गोयल को सौंपा है। उनका इस्तीफा भी अभी औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है।

दिव्या मित्तल (Divya Mittal)  ने देवरिया, मिर्जापुर और संत कबीर नगर जैसे जिलों में जिलाधिकारी के रूप में काम किया। वह अपने सख्त काम के तरीके के लिए जानी जाती थीं और अक्सर अधिकारियों को मौके पर ही फटकार लगा देती थीं। उनके कार्यकाल में जल जीवन मिशन और विकास योजनाओं की तेज निगरानी। भ्रष्टाचार और लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई। इसके साथ ही जनता से सीधे संवाद और मौके पर निरीक्षण उनकी कार्यशैली की पहचान बनी।

पढ़ें :- योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन, एंटी भूमाफिया पोर्टल पर दर्ज 99 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस्तीफे की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने इसे एक ईमानदार और लोकप्रिय अधिकारी का बड़ा फैसला बताया, जबकि कुछ लोगों ने उनके भविष्य की भूमिका को लेकर सवाल उठाए। फिलहाल उन्होंने आगे क्या करने वाली हैं? इसकी घोषणा नहीं की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...