एशियाई खेलों में भारत के खाते में दूसरा मेडल आ गया है। 2019 वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की इलावेनिल वलारिवन (252.4) ने महिलाओं की 10 मीटर Air rifle event में सिल्वर मेडल जीत लिया है। इससे पहले दिन में उन्होंने टीम इवेंट में भी सिल्वर मेडल जीता था।
Asian Games 2026 : एशियाई खेलों में भारत के खाते में दूसरा मेडल आ गया है। 2019 वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की इलावेनिल वलारिवन (252.4) ने महिलाओं की 10 मीटर Air rifle event में सिल्वर मेडल जीत लिया है। इससे पहले दिन में उन्होंने टीम इवेंट में भी सिल्वर मेडल (Silver Medal) जीता था। एशियाई खेलों में भारत का यह दूसरा मेडल है। Elavenil Valarivan ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। 2025 World Championship में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली एलावेनिल ने फाइनल में 252.4 पॉइंट हासिल किए।
जापान की हिनाता ने जीता गोल्ड
जापान की हिनाता ताइची (253.0) ने गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि दक्षिण कोरिया की ह्योजिन बान (230.4) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं, सोनम उत्तम मस्कर (167.0) फाइनल में छठे स्थान पर रहीं।इससे पहले, भारत की सोनम उत्तम मस्कर, एलावेनिल वलारिवन और विदरसा विनोद ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में पहला सिल्वर मेडल जीतकर निशानेबाजी में देश के अभियान की शानदार शुरुआत की।
भारतीय तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1898.0 के कुल स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। चीन की टीम ने 1904.2 अंकों के साथ क्वालीफाइंग में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। चीन ने पिछले साल अगस्त में शिमकेंट में एशियाई चैंपियनशिप में बनाए गए अपने ही 1902.0 के पिछले रिकॉर्ड को बेहतर किया।