1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Asian Games Update : शूटिंग में इलावेनिल, विदर्शा और सोनम की तिकड़ी ने भारत को दिलाया पहला मेडल, महिला हॉकी टीम ने उज़्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा

Asian Games Update : शूटिंग में इलावेनिल, विदर्शा और सोनम की तिकड़ी ने भारत को दिलाया पहला मेडल, महिला हॉकी टीम ने उज़्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा

Asian Games Update : एशियन गेम्स में दूसरे दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में इलावेनिल वलारिवन, विदर्शा विनोद और सोनम मस्कर की भारतीय तिकड़ी ने सिल्वर मेडल जीता। जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज़्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदकर शानदार शुरुआत की है। वहीं, क्विंसी डिसूजा को ब्रांज मेडल मैच में हार का सामना करना पड़ा।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में फिर चैंपियन बनी टीम इंडिया

भारतीय महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम प्रतियोगिता में इलावेनिल वलारिवन, विदर्शा विनोद और सोनम मस्कर की भारतीय तिकड़ी का कुल स्कोर 1898.0 रहा। उन्होंने सोनम, इलावेनिल और विदर्शा की तिकड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला मेडल जीता। सोनम मस्कर और एलावेनिल वलारिवान ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि विदर्शा विनोद चूक गईं।

रविवार को एशियाई खेलों में पूल B के अपने पहले मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कमज़ोर उज़्बेकिस्तान को 19-0 से बुरी तरह हराया। इस मैच में दीपिका ने अकेले आठ गोल किए। उम्मीद थी कि यह मैच एकतरफ़ा होगा और ऐसा ही हुआ, क्योंकि उज़्बेकिस्तान का डिफेंस भारत के लगातार हमलों का कोई जवाब नहीं दे पाया। मैदान पर दोनों टीमों के बीच का अंतर साफ़ दिख रहा था, क्योंकि भारत ने शुरुआत से ही गोलों की बारिश कर दी थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...