1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP सरकार अधिकारियों पर अनैतिक काम करने का बनाती है दबाव, जिसकी वजह से उन्हें देना पड़ जाता है त्यागपत्र…दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद बोले अखिलेश यादव

BJP सरकार अधिकारियों पर अनैतिक काम करने का बनाती है दबाव, जिसकी वजह से उन्हें देना पड़ जाता है त्यागपत्र…दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा​ कि, भाजपा सरकार अधिकारियों पर अनैतिक-अवैध काम करने का दबाव बनाते हैं, जिसके कारण अधिकारियों को त्यागपत्र देना पड़ जाता है। दरअसल, आज यूपी की चर्चित आईएएस अ​फसर दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दे दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा​ कि, भाजपा सरकार अधिकारियों पर अनैतिक-अवैध काम करने का दबाव बनाते हैं, जिसके कारण अधिकारियों को त्यागपत्र देना पड़ जाता है। दरअसल, आज यूपी की चर्चित आईएएस अ​फसर दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दे दिया है।

पढ़ें :- अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी...सीएम योगी के चुनौती पर अखिलेश यादव का पलटवार

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर​ लिखा, उप्र में भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के कारण ईमानदार अधिकारी निम्नलिखित कई तरह के दबाव में हैं: कमीशनख़ोरी से भ्रष्टाचार करने, ⁠भाजपाइयों को टेंडर दिलवाने में हेराफेरी करने, ⁠ट्रांसफ़र-पोस्टिंग को धंधा बनाते हुए पैसे लेने, चंदा-पर्ची कटवाकर वसूली करवाने, ⁠विपक्ष पर झूठे मुक़दमे लगाने, ⁠हिरासत में किसी को मरवाने, ⁠विरोधियों के फ़ेक एनकाउंटर करवाने, ⁠एनकाउंटर का डर दिखाकर पैसे ऐंठने, ⁠पीडीए के अत्याचार को दबाने-छिपाने, ⁠कारोबारियों से धन उगाहने, ⁠बलात्कार-अपहरण के केस दबाने, ⁠भाजपाइयों के क़ब्ज़े के मामले छुपाने, ⁠प्रदेश की सीमाओं पर माल इधर-से-उधर करवाने, ⁠मिलावट के मामलों को शुद्ध बताने, ⁠किसान, मज़दूर, महिलाओं, युवाओं के उत्पीड़न पर मुंह फेर लेने, ⁠छूआछूत के मामले दबवाने, ⁠मंदिर चोरी के केस में एफ़आइआर न करवाने और ⁠किसी माननीय की छवि को हर हाल में लीपापोती करके बचाने…

उन्होंने आगे लिखा, ऐसे और भी अनगिनत कारण हैं जहां भाजपा सरकार अधिकारियों पर अनैतिक-अवैध काम करने का दबाव बनाती है, जिसकी वजह से उन्हें त्यागपत्र तक देना पड़ जाता है। ईमानदार अधिकारियों के बिना कोई शासन-प्रशासन नहीं चल सकता है।

 

 

पढ़ें :- अखिलेश ने पुलिस कार्रवाई पर दी चेतावनी, बोले- अगर सरकार ने आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...