राजस्थान के निकाय चुनाव में 19 सीटों पर बसपा ने जीत हासिल की है। इस जीत पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने खुशी जताते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, उम्मीद है कि अब आगे होने वाले विधानसभा आमचनाव में व देश में लोकसभा आमचुनाव में भी अच्छा रिज़ल्ट आयेगा।
लखनऊ। राजस्थान के निकाय चुनाव में 19 सीटों पर बसपा ने जीत हासिल की है। इस जीत पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने खुशी जताते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, उम्मीद है कि अब आगे होने वाले विधानसभा आमचनाव में व देश में लोकसभा आमचुनाव में भी अच्छा रिज़ल्ट आयेगा।
मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, राजस्थान में हुये निकाय चुनाव में बीएसपी ने भी इस बार 19 सीटों पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं और काफी उम्मीदवार सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से दोबारा गिनती में ज़बरदस्ती थोड़े-थोड़े वोटों के अन्तर से हरा दिये गये हैं, वरना पार्टी का यहां और भी अच्छा रिज़ल्ट आ सकता था। इसके लिए पार्टी ने बीएसपी के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
1. राजस्थान में हुये निकाय चुनाव में बी.एस.पी. ने भी इस बार 19 सीटों पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं और काफी उम्मीदवार सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से दोबारा गिनती में ज़बरदस्ती थोड़े-थोड़े वोटों के अन्तर से हरा दिये गये हैं, वरना पार्टी का यहाँ और भी अच्छा रिज़ल्ट आ सकता था।…
— Mayawati (@Mayawati) September 15, 2026
उन्होंने आगे लिखा, हालांकि इससे पहले पंजाब सहित देश के कुछ और राज्यों में भी जो स्थानीय निकाय के चुनाव हुये हैं, तो वहां भी पार्टी का पहले से अच्छा नतीजा आया है और वे भी बधाई के पात्र हैं। उम्मीद है कि अब वहां आगे होने वाले विधानसभा आमचनाव में व देश में लोकसभा आमचुनाव में भी वे सभी लोग अपनी पार्टी का बेहतर रिज़ल्ट ज़रूर लायेंगे।