भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम सेडान कारों के शौकीन लोगों को बड़ा झटका लगा है। Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने भारत में अपनी लोकप्रिय और प्रीमियम हाइब्रिड सेडान Toyota Camry की कीमतों में 1.27 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने बढ़ाई गई इस नई कीमत को तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दी गई हैं।
नई दिल्ली। भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम सेडान कारों के शौकीन लोगों को बड़ा झटका लगा है। Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने भारत में अपनी लोकप्रिय और प्रीमियम हाइब्रिड सेडान Toyota Camry की कीमतों में 1.27 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने बढ़ाई गई इस नई कीमत को तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दी गई हैं। इसके बाद, अब भारतीय बाजार में Toyota Camry की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत बढ़कर 48.69 लाख रुपये हो गई है। बता दें कि इसके टॉप वेरिएंट के लिए 48.89 लाख रुपये तक जाती है। वहीं ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इनपुट लागत में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी ने यह कदम उठाया है।
वेरिएंट और रंगों के आधार पर कीमतों का पूरा विवरण
कंपनी ने कार के वेरिएंट और उसके रंग के आधार पर अलग-अलग बढ़ोतरी की है, जिसकी विस्तृत जानकारी यहां दी गई है:
वेरिएंट और कलर कॉम्बिनेशन कीमत में हुई बढ़ोतरी नई एक्स-शोरूम कीमत
Camry Elegant & Sprint Edition
(ड्युअल-टोन वेरिएंट्स) ₹1.21 लाख ₹48.69 लाख
Elegant & Sprint Edition
(प्लेटिनम व्हाइट पर्ल कलर) ₹1.27 लाख ₹48.89 लाख
फीचर्स और इंजन में कोई बदलाव नहीं
बता दें कि कीमतों में हुई इस बड़ी बढ़ोतरी के बावजूद कार के मैकेनिकल कंपोनेंट्स या फीचर्स में कंपनी ने कोई नया बदलाव नहीं किया है। यह प्रीमियम सेडान बाजार में अपने उन्हीं पुराने दमदार फीचर्स के साथ बेची जा रही है-
हाइब्रिड इंजन और परफॉर्मेंस: इस कार में 2.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन मिलता है, जो एडवांस e-CVT गियरबॉक्स के साथ जुड़ा हुआ है। जिसकी वजह से यह इंजन बेहतरीन पावर जनरेट करता है।
क्लास-लीडिंग माइलेज: टोयोटा की इस हाइब्रिड तकनीक के कारण यह बड़ी सेडान कार 25.49 किमी प्रति लीटर का शानदार और किफायती माइलेज देती है।
लक्जरी और सेफ्टी फीचर्स: इसके अलावा यदि इंटीरियर की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और 9-स्पीकर वाला प्रीमियम JBL ऑडियो सिस्टम मिलता है। सुरक्षा के लिहाज से कार में लेवल-2 ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
बता दें कि बाजार में Toyota Camry का सीधा मुकाबला इस सेगमेंट की अन्य लक्जरी और प्रीमियम कारों से रहता है।