इस घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गयी है। समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाह ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, अयोध्या में राम लगन मौर्य हत्याकांड में बम विस्फोट से घायल उनकी पूज्य माताजी का लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो जाना अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है।
लखनऊ। अयोध्या के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कंदेला गांव में 25 अगस्त को रामलगन मौर्य की गोली और बम मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस हमले के दौरान रामलगन की मां पर्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं, जिनको उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान आज उनकी मृत्यू हो गयी। इस घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग केजीएमयू पहुंचे हैं, जहां उन्होंने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं।
वहीं, इस घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गयी है। समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाह ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, अयोध्या में राम लगन मौर्य हत्याकांड में बम विस्फोट से घायल उनकी पूज्य माताजी का लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो जाना अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है।
उन्होंने आगे लिखा, ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोककुल परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहने करने की शक्ति दे। उन्होंने आगे लिखा, उत्तर प्रदेश में मौर्य, कुशवाहा, शाक्य और सैनी का खून सस्ता हो गया है आए दिन हत्याएं हो रही हैं। और एक समाज का मंत्री सत्ता में बैठकर तमाशा देख रहा है। समय आने दो आपका भी हिसाब होगा।
इसके साथ ही, समाजसेविका अंजलि सैनी ने इस घटना के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि, जब किसी पिछले की हत्या होती है तो क्या बुलडोजर का तेल खत्म हो गया है? उन्होंने आरोप लगाया कि, ये सरकार दलितों और पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवाहर कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, पुरानी जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी। 25 अगस्त की शाम कंदेला गांव की नहर पुलिया पर रामलगन मौर्य पर हमला किया गया। गोली और बम से किए गए हमले में रामलगन मौर्य की मौत हो गई। हमले में रामलगन की मां पार्वती देवी भी गंभीर रूप से घायल हुईं, जिनका लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है।