1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Video : एशियन गेम्स से अचानक बाहर किए जाने पर टूटी भारत की वुशु महिला खिलाड़ी, गंभीर आरोप लगाते हुए सुसाइड करने की कही बात

Video : एशियन गेम्स से अचानक बाहर किए जाने पर टूटी भारत की वुशु महिला खिलाड़ी, गंभीर आरोप लगाते हुए सुसाइड करने की कही बात

Wushu player Divyansh Chaudhary Video : जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय वुशु टीम से अचानक बाहर किए जानें के बाद महिला खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिव्यांशी ने वुशु फेडरेशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुसाइड करने की बात कही है। दिव्यांशी का आरोप है कि उन्हें वुशु फेडरेशन ने उन्हें गलत तरीके से चोट पहुंचाई और फिर टीम से बाहर कर दिया।

By Abhimanyu 
Updated Date

Wushu player Divyansh Chaudhary Video : जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय वुशु टीम से अचानक बाहर किए जानें के बाद महिला खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिव्यांशी ने वुशु फेडरेशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुसाइड करने की बात कही है। दिव्यांशी का आरोप है कि उन्हें वुशु फेडरेशन ने उन्हें गलत तरीके से चोट पहुंचाई और फिर टीम से बाहर कर दिया।

पढ़ें :- BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20Is और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव, Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

कोटा की रहने वाली 18 साल की दिव्यांशी चौधरी ने एशियन गेम्स की तैयारी पूरी कर ली थी। यहां तक कि दिव्यांशी को भारतीय टीम की किट भी मिल चुकी थी और यात्रा के टिकट भी बुक थे।वह नई दिल्ली में आयोजित इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के विदाई समारोह में भी शामिल हुई थीं। लेकिन, नेशनल कैंप के दौरान स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मेडिकल जांच के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। उनको खेलने के लिए फिट नहीं बताया गया। वहीं, अचानक बाहर किए जाने से निराश इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर रोते हुए अपना दर्द बयां किया।

दिव्यांशी का आरोप है कि उन्हें वुशु फेडरेशन ने उन्हें गलत तरीके से चोट पहुंचाई और फिर टीम से बाहर कर दिया। यही नहीं महिला खिलाड़ी ने करीब 9 मिनट के वीडियो में सुसाइड करने की बात कही है। मां–बाप से आखिरी बार माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि कड़े चयन ट्रायल के बाद दिव्यांशी ने महिला 60 किग्रा सांडा वर्ग में अपनी जगह पक्की की थी। उन्होंने अनुभवी खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी को हराया था, जो दो बार की एशियन गेम्स की पदक विजेता हैं।

दिव्यांशी का आरोप है कि उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और अगर उन्होंने ट्रायल में नाओरेम रोशिबिना देवी को हराकर जगह बनाई थी, तो बाद में उनके चयन पर सवाल क्यों उठाया गया? उन्होंने ये भी दावा किया कि उन्हें वुशु फेडरेशन ने उन्हें गलत तरीके से चोट पहुंचाई और फिर टीम से बाहर कर दिया गया। वीडियो में दिव्यांशी रोते हुए कह रही हैं- ‘मां-पापा माफ करना, सुसाइड की बात कर रही हूं।’ अंत में वुशु खिलाड़ी ने घर की छत की ओर कैमरा किया और कहा कि यह उनका आखिरी वीडियो है।

हालांकि, वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने दिव्यांशी के आरोपों को खारिज किया है। एसोसिएशन के CEO सुहेल अहमद का कहना है कि यह फैसला मेडिकल आधार पर लिया गया। कैंप के दौरान SAI की मेडिकल जांच में दिव्यांशी को खेलने के लिए फिट नहीं पाया गया। दिव्यांशी के अनुसार, एशियन गेम्स की तैयारी के लिए श्रीनगर में 10 दिन का कैंप हुआ था। इस दौरान रोशीबीना के साथ मैच में उन्हें कंधे में चोट लगी थी। जिसके बाद उन्होंने 4-5 दिन अभ्यास नहीं किया, लेकिन बाद में रिकवर होकर दोबारा खेला।

दिव्यांशी का कहना है कि चोट से रिकवर वह इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भी गईं। उन्होंने डॉक्टर को चोट दिखाई थी तो उन्हें टेपिंग के साथ खेलने की सलाह दी गयी थी। खिलाड़ी का दावा हैं कि उनकी MRI रिपोर्ट कोच और फेडरेशन के पास थी और डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन में उन्हें खेलने के लिए सक्षम बताया गया था। उन्होंने पिछले कुछ महीनों से उन पर लगातार मानसिक दबाव बनाने और उनकी बात न सुने जाने का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- गंभीर की जगह लेंगे VVS लक्ष्मण! संभालेंगे टीम इंडिया के हेड कोच का पद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...