1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. जंतर-मंतर पर ‘ज्ञानेश कुमार’ के खिलाफ CJP का होगा हल्लाबोल, पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन को सौंपा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर ‘ज्ञानेश कुमार’ के खिलाफ CJP का होगा हल्लाबोल, पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन को सौंपा ज्ञापन

CJP protest against Gyanesh Kumar : इंडिया गठबंधन के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ हल्लाबोल की तैयारी कर ली है। सीजेपी ने 10 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया। जिसके लिए सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास बुधवार को ज्ञापन सौंपने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। अब देखना ये होगा कि अनुमति मिलती है या नहीं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Varanasi: MLC मतगणना के बीच 10 मिनट तक बंद हुआ CCTV, निगरानी व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

विरोध प्रदर्शन के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में ज्ञापन सौंपने के बाद सौरव दास ने कहा, “CJP और देश के सभी युवा, यानी सभी साथी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे। हमने दिल्ली पुलिस को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है और उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए सहयोग करने का अनुरोध किया है। हमारी बातचीत के आधार पर, उन्होंने हमसे एक अंडरटेकिंग भी ली है। हमने सभी ज़रूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और अंडरटेकिंग दे दी है, और हमें उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस सहयोग करेगी…”

दास ने आगे कहा, “देश के युवा फिर से सड़कों पर उतर रहे हैं, और इस बार वे तब तक सड़कों से नहीं हटेंगे जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते। मैं आपको फिर से बताना चाहता हूं कि यह सिर्फ़ CJP का आंदोलन या विरोध नहीं है; यह Gen-Z और युवाओं का विरोध है। इसलिए, देश के सभी युवाओं को आना चाहिए। हमारा नारा है ‘चलो दिल्ली’। सभी साथियों को इकट्ठा होना चाहिए, और जब तक NTA इस्तीफा नहीं देता, हम वापस नहीं लौटेंगे। हमें उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग आएंगे, और उसी के अनुसार हमने पुलिस को सूचित कर दिया है।”

ज्ञापन सौंपने पहले सौरव दास ने ज्ञानेश कुमार को देश का गद्दार बताया। उन्होंने कहा, “ज्ञानेश कुमार, जो देश के साथ गद्दारी करने वाले, नंबर वन गद्दार और पक्के देश-विरोधी हैं – और अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया है कि वे देश के सबसे बड़े झूठे हैं – उन्हें 10 अक्टूबर से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और देश के युवाओं के बड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा।”

पढ़ें :- UP MLC Voter List Controversy : EC की सफाई, कहा-शुक्र है राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा, बयान से मचा बवाल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...