1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पटना मेट्रो का एक साल पूरा, 3.37 लाख से अधिक लोगों ने किया सफर, दिसंबर तक खुलेगा नया ‘खेमनीचक’ स्टेशन

पटना मेट्रो का एक साल पूरा, 3.37 लाख से अधिक लोगों ने किया सफर, दिसंबर तक खुलेगा नया ‘खेमनीचक’ स्टेशन

बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो रेल सेवा ने अपने संचालन का एक साल पूरा कर लिया है। इस दौरान यहां की मेट्रो ने राजधानी में सार्वजनिक परिवहन के एक नए विकल्प के तौर पर अपनी स्थान बनाई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अब तक तीन लाख 37 हजार से अधिक यात्रियों ने पटना मेट्रो से सफर किया है। सेवा शुरू होने के बाद से यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

By Sushil Sah 
Updated Date

पटना। बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो रेल सेवा ने अपने संचालन का एक साल पूरा कर लिया है। इस दौरान यहां की मेट्रो ने राजधानी में सार्वजनिक परिवहन के एक नए विकल्प के तौर पर अपनी स्थान बनाई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अब तक तीन लाख 37 हजार से अधिक यात्रियों ने पटना मेट्रो से सफर किया है। सेवा शुरू होने के बाद से यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल

बता दें कि पटना मेट्रो की शुरुआत राजधानी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को तेज, सुविधाजनक और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। मेट्रो के संचालन से खासकर व्यस्त इलाकों में आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की काफी उम्मीद है।

दिसंबर तक खुलेगा खेमनीचक स्टेशन

पटना मेट्रो के विस्तार करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया जा रहा है। बता दें कि यहां के खेमनीचक मेट्रो स्टेशन को दिसंबर तक यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी है। नए स्टेशन के शुरू होने से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को मेट्रो नेटवर्क से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की भी उम्मीद है। खेमनीचक स्टेशन के चालू होने से पटना के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क का दायरा बढ़ेगा और बड़ी संख्या में यात्रियों को मेट्रो सेवा का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी राहत

पढ़ें :- राष्ट्रपति मुर्मु लॉन्ग वूलन कोट पहनकर बर्फबारी के बीच अटल टनल पहुंचीं, अधिकारियों से ली देश की अहम परियोजना की जानकारी

पटना में मेट्रो को लगातार बढ़ते यातायात दबाव के बीच शहर की परिवहन व्यवस्था के लिए अहम परियोजना माना जा रहा है। मेट्रो सेवा के विस्तार से सड़क पर वाहनों का दबाव कम करने और यात्रियों को कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचाने में मदद मिलने की काफी उम्मीद है। आपको बता दें कि पटना मेट्रो के एक साल पूरे होने के साथ ही तीन लाख 37 हजार से अधिक यात्रियों का सफर इस बात का संकेत है कि शहर में मेट्रो को लेकर लोगों की रुचि बढ़ती हुई नजर आ रही है। आने वाले समय में नए स्टेशनों और रूट के विस्तार के साथ यात्रियों की संख्या में और भी इजाफा होने की संभावना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...