IND vs WI 1st T20I Playing XI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों का पहला मैच आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने मिल सकती है, क्योंकि दोनों खेमों में पावरहिटर्स मौजूद हैं। वहीं, एशियन गेम्स 2026 के बाद घर लौटी भारतीय टीम के लिए परिस्थितियां अलग होंगी। इसके साथ ही कुछ खिलाड़ी टीम में जुड़ेंगे, जो जापान में नहीं गए थे। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में बदलाव की पूरी संभावना है।

वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलना मुश्किल
एशियन गेम्स 2026 के दौरान निशिन की धीमी पिचों पर अर्शदीप सिंह की तेज़ गेंदबाज़ी के बजाय वैभव सूर्यवंशी को एक अतिरिक्त बल्लेबाज़ के तौर पर शामिल करने की भारत की रणनीति एक मास्टरस्ट्रोक साबित हुई, जहां बल्लेबाज़ी करना काफ़ी मुश्किल था। लेकिन घरेलू मैदान पर टीम इंडिया अपने पुराने कॉम्बिनेशन पर लौटेगी, जिसमें आराम कर रहे जसप्रीत बुमराह की जगह अर्शदीप गेंदबाज़ी की कमान संभालेंगे। वहीं, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। संजू ने घर पर अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ लगातार दो अर्धशतक लगाये थे। ऐसे में उम्मीद है कि टॉप ऑर्डर में उनकी जगह बनी रहेगी।
स्पिन गेंदबाज के तौर पर कुलदीप यादव को मुख्य रिस्ट-स्पिनर के तौर पर रवि बिश्नोई की जगह पर टीम में मौका मिला सकता है, बिश्नोई को एशियन गेम्स के फ़ाइनल में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ काफी संघर्ष करना पड़ा था। वहीं, LSG के खिलाड़ी के तौर लखनऊ की परिस्थितियों को जानने वाले प्रिंस यादव या मयंक यादव में से किसी एक को टीम में मौक मिल सकता है। इसके साथ ही नितीश कुमार रेड्डी के भी प्लेइंग XI में शामिल होने की उम्मीद है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/मयंक यादव
कैसी है लखनऊ की पिच
दिन में कुछ समय बारिश होने का अनुमान है, लेकिन मैच के समय मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है। एकाना की पिच हमेशा से चर्चा का विषय रही है: 2023 में यहाँ खेले गए पिछले पूरे T20I मैच में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 100 रन का लक्ष्य हासिल करने में भारत को 19.5 ओवर लगे थे, लेकिन इसके बाद पिच को दोबारा तैयार किया गया। IPL 2026 में दो अलग-अलग तरह के हालात देखने को मिले।
ज़्यादातर दूसरे वेन्यू की आसान पिचों के उलट, लखनऊ की पिच पहले हाफ़ में गेंदबाज़ों के लिए काफ़ी मददगार थी। यहां गेंद की मूवमेंट और उछाल से तेज़ गेंदबाज़ों को फ़ायदा मिल रहा था, जबकि दूसरे हाफ़ में पिच काफ़ी सपाट हो गई। बारिश की संभावना के कारण पिच में थोड़ी नमी रह सकती है, इसलिए शुरुआती ओवरों में सीम गेंदबाज़ों को कुछ मदद मिलने की उम्मीद है।