Monsoon withdraws from UP : यूपी में अब मॉनसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है और इसके साथ ही मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला भी थमने जा रहा है। अगले एक सप्ताह तक लखनऊ समेत पूरे यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन में तेज धूप देखने को मिलेगी और रात में ठंड बढ़ेगी। इस ठंड की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
Monsoon Departed from UP : यूपी में अब मॉनसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है और इसके साथ ही मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला भी थमने जा रहा है। अगले एक सप्ताह तक लखनऊ समेत पूरे यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन में तेज धूप देखने को मिलेगी और रात में ठंड बढ़ेगी। इस ठंड की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
दरअसल, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण यूपी के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी यूपी में देखने को मिला। वहीं, शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहा। हालांकि, अब मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि लखनऊ समेत पूरे यूपी में अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जबकि रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना है।
अगले एक सप्ताह में दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी। वहीं, दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। इससे पहले शुक्रवार को पूर्वांचल के कुछ इलाकों में भी हल्की फुहारें पड़ीं, लेकिन शनिवार से गुरुवार तक मौसम के पूरी तरह साफ होने और धूप खिलने की संभावना है। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2°C और न्यूनतम तापमान 22.0°C दर्ज किया गया।