1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे, बोलीं- BJP कार्यकर्ताओं ने किया हमला, SC के जज पर भी कसा तंज

TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे, बोलीं- BJP कार्यकर्ताओं ने किया हमला, SC के जज पर भी कसा तंज

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की फायरब्रांड सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके संसदीय क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके। इस घटना के बाद महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के जज जस्टिस दीपांकर दत्ता (Justice Dipankar Datta) की पुरानी टिप्पणियों को याद करते हुए उन पर तीखा कूटनीतिक तंज भी कसा है।

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की फायरब्रांड सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके संसदीय क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके। इस घटना के बाद महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के जज जस्टिस दीपांकर दत्ता (Justice Dipankar Datta) की पुरानी टिप्पणियों को याद करते हुए उन पर तीखा कूटनीतिक तंज भी कसा है।

पढ़ें :- यूपी से माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त हो गया : सीएम योगी

महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन पर अंडे फेंके गए दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग का बड़ा ऐलान, प्रदेश में 15 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की होगी भर्ती

‘स्वतंत्रता सेनानियों की तरह अंडों का सामना किया’

महुआ मोइत्रा ने जस्टिस दीपांकर दत्ता की पुरानी नसीहत का जिक्र करते हुए ‘X’ पर लिखा कि “आदरणीय जिस्टिस दीपांकर दत्ता को बहुत-बहुत बधाई! ‘माय लॉर्ड’- मैं अपने संसदीय क्षेत्र में एक मीटिंग के लिए आई थी और पश्चिम बंगाल पुलिस को भी सूचित किया था, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से मुझ पर अंडे फेंके। आपकी सलाह पर अमल करते हुए, मैंने उनका सामना वैसे ही किया जैसे एक स्वतंत्रता सेनानी गोलियों का सामना करता है।

पढ़ें :- भारत और पाक नौसेना के जहाज समुद्र में भिड़े , पाकिस्तानी राजनयिक को विदेश मंत्रालय ने किया तलब

क्या था सुप्रीम कोर्ट का पूरा मामला?

दरअसल, यह विवाद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दर्ज एक ‘हेट स्पीच’ (भड़काऊ भाषण) मामले से जुड़ा है। हाईकोर्ट ने महुआ मोइत्रा को पुलिस के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। मोइत्रा ने हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उनके वकील वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने तर्क दिया था कि महुआ को वर्चुअल मीडियम से पुलिस के सामने पेश होने की अनुमति दी जाए, क्योंकि पुलिस स्टेशन जाने पर उन पर अंडे फेंके जाने और हमला होने की आशंका है।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की पीठ, जिसमें जस्टिस दीपांकर दत्ता भी शामिल थे, ने महुआ की इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था और उन्हें पुलिस जांच का सामना करने को कहा था। अब अपने ऊपर हुए ताजा हमले के बाद महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट के उसी रुख और टिप्पणियों पर निशाना साधते हुए बंगाल की राजनीति में नया उबाल ला दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...