1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Lucknow Hit-and-Run : शाहनवाज यश ठाकुर बन अनामिका को दे रहा था धोखा, जब असलियत पता चली तो आरोपी ने कार से टक्कर मारकर ​की हत्या की कोशिश

Lucknow Hit-and-Run : शाहनवाज यश ठाकुर बन अनामिका को दे रहा था धोखा, जब असलियत पता चली तो आरोपी ने कार से टक्कर मारकर ​की हत्या की कोशिश

यूपी की राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park) के पास युवती पर कार चढ़ाकर हत्या की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। कार की बोनट पर टंगी युवती जान बचाते हुए चीखती रही, पर हैवान शाहनवाज का दिल नहीं पसीजा और युवती की कार से कुचलकर जान लेने पर उतारू रहा।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park) के पास युवती पर कार चढ़ाकर हत्या की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। कार की बोनट पर टंगी युवती जान बचाते हुए चीखती रही, पर हैवान शाहनवाज का दिल नहीं पसीजा और युवती की कार से कुचलकर जान लेने पर उतारू रहा। लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) के मुताबिक, आरोपी शाहनवाज और पीड़िता अनामिका पहले से एक दूसरे को जानते थे।

पढ़ें :- सीएम योगी बोले- 2017 से पहले सिफारिशों के आधार पर होती थी नियुक्ति, अब यूपी पुलिस में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती…

आरोप है कि शाहनवाज ने अपनी असली पहचान छिपाकर और हिंदू बनकर अनामिका को अपने प्यार में फंसाया था। जब अनामिका को उसकी असलियत पता चली तो आरोपी ने उसे कार से टक्कर मार दी। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park) के सामने पीड़िता कार की बोनट पर है और आरोपी कार से उसे घसीट रहा है। आसपास मौजूद लोग कार पर पत्थर फेंककर उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो फरार हो जाता है।

पढ़ें :- यूपी में अब मिनटों में पता चलेगी दवा की असली कीमत, नहीं चलेगी डकैती, 1 नवंबर से ये व्यवस्था होगी लागू!

200–300 मीटर तक लड़की को घसीसता रहा शाहनवाज

चश्मदीदों ने बताया कि अनामिका स्कूटी से यहां पहुंची थी और सड़क पर खड़ी कार को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि चालक ने कार तेजी से आगे बढ़ा दी और युवती कुछ दूरी तक उसके साथ घिसटती चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार रुकवाने के लिए आवाज लगाई और पत्थर भी फेंके, लेकिन चालक नहीं रुका। चश्मदीद ने करीब 200–300 मीटर तक घसीटे जाने की बात कही है।

यश ठाकुर बनकर पीड़िता को धोखा दे रहा था शाहनवाज

जानकारी के मुताबिक, अनामिका सुबह सुबह चाय पीने जनेश्वर मिश्र पार्क के पास गई थी। उसी दौरान कार सवार शाहनवाज दूसरी लड़कियों के साथ चाय की टपरी पर पहुंचा था। शाहनवाज यश ठाकुर बनकर अनामिका के साथ रिलेशनशिप में था। शाहनवाज अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था। इस दौरान एक्स गर्लफ्रेंड ने उसको जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park)  में देखा। इसके बाद अनामिका ने उसे रोकने की कोशिश की और इसी दौरान उसे को पता चला वो यश नहीं, बल्कि शाहनवाज है। ऐसे में पीड़िता ने उस पर धोखेबाजी के आरोप लगाए, लेकिन आरोपी शाहनवाज उसे अपनी कार से टक्कर मारकर फरार हो गया। अब पीड़िता को CHC में मेडिकल के लिए भेजा गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले का संज्ञान लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस कार नंबर के आधार पर आरोपी को ढूंढ रही है।

पढ़ें :- Video Viral : बृजभूषण शरण सिंह से बोला समर्थक, कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है, देखें उनका रिएक्शन?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...