1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग का बड़ा ऐलान, प्रदेश में 15 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की होगी भर्ती

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग का बड़ा ऐलान, प्रदेश में 15 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की होगी भर्ती

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले नौकरी के इंतजार में बैठे अभ्यर्थियों को लिए प्रदेश सरकार (UP Government) ने राहत भरी खबर दी है। योगी सरकार (Yogi Government) ने कहा कि जल्द ही शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Education Service Selection Commission) ने 15,000 से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले नौकरी के इंतजार में बैठे अभ्यर्थियों को लिए प्रदेश सरकार (UP Government) ने राहत भरी खबर दी है। योगी सरकार (Yogi Government) ने कहा कि जल्द ही शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Education Service Selection Commission) ने 15,000 से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आयोग ने मंगलवार शाम भर्ती से जुड़े दो विज्ञापन जारी किए। इसके साथ ही सहायक अध्यापक और प्रवक्ता (पीजीटी) के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहायक अध्यापक भर्ती के तहत कुल 12,405 पदों पर ऑनलाइन भर्ती की जाएगी।

पढ़ें :- ममता बनर्जी से बगावत करने वालों की जाएगी विधायकी? विधानसभा सचिवालय ने जारी किया नोटिस

इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग (Secondary Education Department) के अंतर्गत सहायक अध्यापक (अशासकीय सहायता प्राप्त) के 897 पद और जहां बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) के अंतर्गत सहायक अध्यापक (शहरी) के 11,508 पद शामिल हैं। वहीं, प्रवक्ता संवर्ग भर्ती के तहत प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 2,607 रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी किया गया है।

तीन और चार दिसंबर को होगी परीक्षा

सहायक अध्यापक भर्ती भी ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन बुधवार से शुरू हो जायेंगे। वहीं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर रहेगी और आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर तक रहेगी और परीक्षा तिथि तीन और चार दिसंबर होंगी और पीजीटी की ऑनलाइन पंजीकरण 18 सितंबर से शुरू होगा और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर रहेगी। आवेदन में संशोधन 21 अक्टूबर तक किया जाएगा और परीक्षा तिथि: 15 और 16 दिसंबर रहेगी।

अभ्यर्थियों के लिए आरटीआर व्यवस्था लागू

पढ़ें :- योगी सरकार के कार्यकाल में 36 से 85 हुए मेडिकल कॉलेज,एमबीबीएस की सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 तक पहुंचीं

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (आटीआर) व्यवस्था लागू की गई है। यह प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव (Anil Yadav, State President of the Uttar Pradesh BTC Teachers’ Association) ने कहा की इस भर्ती में प्रदेश के शिक्षामित्रों को कोई वेटेज या वरीयता का जिक्र नहीं है। जबकि, 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्णय में शिक्षामित्रों को समान्य शिक्षक भर्तियों में वरीयता देने के निर्देश हैं। राज्य सरकार को विचार करते हुए 26 सालों से सेवा दे रहे शिक्षामित्रों को इस भर्ती में वेटेज देना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...