1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. जम्मू में सनसनीखेज वारदात, 35 वर्षीय युवक की सिर में गोली लगने से मौत

जम्मू में सनसनीखेज वारदात, 35 वर्षीय युवक की सिर में गोली लगने से मौत

इस शहर के रेशम घर इलाके में एक 35 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहसत फैल गई। मृतक की पहचान अखबार बांटकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले युवक के रूप में हुई है।

By Sushil Sah 
Updated Date

जम्मू। इस शहर के रेशम घर इलाके में एक 35 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहसत फैल गई। मृतक की पहचान अखबार बांटकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले युवक के रूप में हुई है।

पढ़ें :- 5 बच्चों की मां का दिल आया 26 साल के दामाद पर, मैनपुरी की गजब लव स्टोरी देखिये

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक को सिर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लेते हुए सबूत जुटाते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक को गोली किसने मारी और वारदात के पीछे क्या वजह थी।

बता दें कि इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक अखबार वितरण कर अपने परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करता था। ऐसे में उसकी अचानक मौत से परिवार के सामने बड़ा संकट बन गया है।
फिलहाल पुलिस, सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इस मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। रेशम घर में हुई इस दिल दहला देनेवाली इस घटना ने स्थानीय लोगों को भी गहरी ​चिंता में डाल दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे कौन था और युवक को निशाना बनाने की वजह क्या थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...