1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पहले तीन तलाक, फिर देवरों से हलाला, महिला ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा- ‘मुझे पति से बचा लो’

पहले तीन तलाक, फिर देवरों से हलाला, महिला ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा- ‘मुझे पति से बचा लो’

अलीगढ़ में महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद पति ने उसे तीन तलाक दिया और फिर दोबारा शादीशुदा जिंदगी शुरू करने के नाम पर कथित तौर पर उसकी इच्छा के खिलाफ हलाला कराया गया।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

UP Crime: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि मामूली विवाद के बाद उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद दोबारा साथ रखने की बात कहकर उसके साथ कथित तौर पर जबरन हलाला कराया गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने बंधक बनाकर अपने दो भाइयों से उसका हलाला कराया। पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और कई दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा गया।

पढ़ें :- उदयपुर में विदेशी महिला यूट्यूबर से लिप किस की जिद, वीडियो वायरल होने पर ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

मामला बन्नादेवी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि जब उसे मौका मिला तो उसने अपने भाई को वाट्सऐप के जरिए पूरी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कथित तौर पर ससुराल वालों के चंगुल से बाहर निकाला।

घटना के बाद पीड़िता करणी सेना के कुछ नेताओं के साथ एसपी सिटी कार्यालय पहुंची और अपने पति तथा दोनों देवरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके साथ यह सब उसकी मर्जी के खिलाफ हुआ और उसे लगातार दबाव में रखा गया।

पीड़िता के मुताबिक मौका मिलने पर उसने अपने भाई को वाट्सऐप पर मैसेज किया था। इसके बाद भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया गया। एसपी सिटी आदित्य बंसल के मुताबिक, मामला संज्ञान में आया है और पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें :- देश के सबसे बड़े आबादी वाले प्रदेश में NHM बजट न खर्च करने में पहले नंबर पर है यूपी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...