1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड ने सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्ते की गोली मारकर की हत्या ,घटना CCTV में कैद

लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड ने सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्ते की गोली मारकर की हत्या ,घटना CCTV में कैद

यूपी की राजधानी लखनऊ राजाजीपुरम सी ब्लॉक (Rajajipuram C-Block, Lucknow) में एक बाइक सवार ने बेजुबान स्ट्रीट डॉग को राइफल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार सुबह ग्रीनफील्ड स्कूल (Greenfield School) के पास हुई, जब बाइक सवार ने सड़क पर घूम रहे डॉग को निशाना बनाया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ राजाजीपुरम सी ब्लॉक (Rajajipuram C-Block, Lucknow) में एक बाइक सवार ने बेजुबान स्ट्रीट डॉग को राइफल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार सुबह ग्रीनफील्ड स्कूल (Greenfield School) के पास हुई, जब बाइक सवार ने सड़क पर घूम रहे डॉग को निशाना बनाया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और देखा कि बाइक सवार मौके से फरार हो गया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है, जिसमें बाइक सवार की पहचान की जा रही है।

पढ़ें :- डॉ. आरएमएलआईएमएस के निदेशक प्रो. सीएम सिंह बने एपिडेमियोलॉजी फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष

स्थानीय निवासियों ने इस मामले की जानकारी एनजीओ (NGO) को दी, जिसके बाद आसरा द हेल्पिंग हैंडस ट्रस्ट (Aasra The Helping Hands Trust) की चारू खरे और अन्नू बोस मौके पर पहुंचीं और तालकटोरा थाना (Talkatora Police Station) में घटना की तहरीर दी।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस के अनुसार, डॉग को गोली मारने वाला व्यक्ति संभवतः एक सिक्योरिटी गार्ड है। पुलिस अब सीसी फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश कर रही है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे (Inspector Kuldeep Dubey, Talkatora) ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर राइफल का लाइसेंस निरस्त करवाया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...