1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. नवरत्न BEML की बड़ी कामयाबी, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़ा ₹5,400 करोड़ का ऑर्डर

नवरत्न BEML की बड़ी कामयाबी, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़ा ₹5,400 करोड़ का ऑर्डर

भारत की सरकारी नवरत्न कंपनी BEML Limited को ₹5,400 करोड़ से ज्यादा का बड़ा ठेका मिला है जो बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़ा है। यह ऑर्डर National High Speed Rail Corporation Limited (NHSRCL) ने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए दिया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत की सरकारी नवरत्न कंपनी BEML Limited को ₹5,400 करोड़ से ज्यादा का बड़ा ठेका मिला है जो बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़ा है। यह ऑर्डर National High Speed Rail Corporation Limited (NHSRCL) ने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए दिया है।

पढ़ें :- Video -पश्चिमी घाट की वादियों में वंदे भारत का सफल स्पीड ट्रायल, अब यात्रियों का सफर होगा आसान

इस कॉन्ट्रैक्ट के अंतर्गत BEML को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए हाई-स्पीड रोलिंग स्टॉक की सप्लाई और व्यापक मेंटेनेंस का काम करना है। आपको बता दें कि यह वही कॉरिडोर है जिसे भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के तौर पर विकसित किया जा रहा है।यह उपलब्धि BEML के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि कंपनी पहले से ही देश के आधुनिक रेल नेटवर्क से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है। इसी साल BEML ने भारत की पहली Vande Bharat Sleeper Express के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। BEML ने 10 Vande Bharat Sleeper ट्रेनसेट के डिजाइन और विकास की जिम्मेदारी ली थी।

आपको बता दें कि पहली Vande Bharat Sleeper सेवा Howrah–Kamakhya रूट पर जनवरी 2026 में शुरू हुई। Vande Bharat Sleeper को देश में स्वदेशी तकनीक से विकसित किया गया है और इसे लंबी दूरी की रात की यात्राओं के लिए तैयार किया गया है। अब ₹5,400 करोड़ से ज्यादा के इस हाई-स्पीड रेल ऑर्डर के साथ BEML के Rail & Metro कारोबार को एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी के लिए यह ऑर्डर भारत में हाई-स्पीड रेल रोलिंग स्टॉक के स्वदेशी निर्माण की दिशा में भी बेहद अहम माना जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...