1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. रोहिणी जेल के वार्ड-3 में तंबाकू के लिए कैदी को मार डाला, वारदात में इस गैंग का जुड़ा नाम

रोहिणी जेल के वार्ड-3 में तंबाकू के लिए कैदी को मार डाला, वारदात में इस गैंग का जुड़ा नाम

दिल्ली की रोहिणी जेल (Rohini Jail) के अंदर एक अंडरट्रायल कैदी (Undertrial Prisoner) की हत्या का मामला सामने आया है। आर्म्स एक्ट के मामले (Arms Act cases) में जेल में बंद प्रमोद नामक कैदी की आपसी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी जेल (Rohini Jail) के अंदर एक अंडरट्रायल कैदी (Undertrial Prisoner) की हत्या का मामला सामने आया है। आर्म्स एक्ट के मामले (Arms Act cases) में जेल में बंद प्रमोद नामक कैदी की आपसी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई है।

पढ़ें :- Video: फरार श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर दी सफाई, बोली- मेरा किसी अधिकारी या नेता से नाम न जोड़ें... मैं कहीं गायब नहीं हूं

कैसे हुआ विवाद?

सूत्रों के मुताबिक, मृतक प्रमोद (Pramod) जेल के अंदर तंबाकू बेचने का काम करता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर कैदियों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ था, जिसके बाद यह खौफनाक कदम उठाया गया।

आरोपियों पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जेल के अंदर साथी कैदियों भोला और मुकेश पर प्रमोद पर धारदार हथियार से हमला करने का गंभीर आरोप लगा है। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल प्रमोद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल के भीतर हुई इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?

कारोबार को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

एक जानकारी ये भी मिल रही है कि गैंग के बीच जेल के अंदर अवैध गतिविधियों और तंबाकू के कारोबार को लेकर आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस और जेल अधिकारियों ने मामला दर्ज कर लिया है और गहराई से जांच शुरू कर दी है कि जेल के अंदर यह वारदात कैसे हुई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...