1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Jemima Goldsmith : जेल मे बंद इमरान खान की दूसरी पत्नी ने रचाई शादी , 62 साल के अरबपति फाइनेंसर को बनाया हमसफर

Jemima Goldsmith : जेल मे बंद इमरान खान की दूसरी पत्नी ने रचाई शादी , 62 साल के अरबपति फाइनेंसर को बनाया हमसफर

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। खबरों शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52 वर्ष की हैं। वह एक पटकथा लेखिका हैं और डॉक्यूमेंट्री बनाती हैं। वह दिवंगत राजकुमारी डायना की भी करीबी दोस्त रही हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jemima Goldsmith : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ’रेली से शादी कर ली है। खबरों शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52 वर्ष की हैं। वह एक पटकथा लेखिका हैं और डॉक्यूमेंट्री बनाती हैं। वह दिवंगत राजकुमारी डायना की भी करीबी दोस्त रही हैं। वहीं उनके नये पति ओ’रेली 62 वर्ष के हैं।

पढ़ें :- Pakistan : पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को मिली 17 साल की सजा , ये है पूरा मामला

जेमिमा और कैमरन ओ’रेली की मुलाकात फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री से जुड़े काम के दौरान हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पहले दोस्त बने और बाद में उनका रिश्ते कैमरन बेहद निजी जिंदगी पसंद करने वाले व्यक्ति हैं और जेमिमा भी उनके निजी जीवन को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखने की कोशिश करती रही हैं।

62 साल के कैमरन दिवंगत मीडिया कारोबारी और पूर्व इंटरनेशनल रग्बी खिलाड़ी सर एंथनी ओ’रेली के बेटे हैं। ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने अपने पिता के मीडिया कारोबार में करीब एक दशक काम किया। बाद में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की एपीएन न्यूज एंड मीडिया में भी जिम्मेदारी संभाली । कैमरन की मां ऑस्ट्रेलियाई थीं।

शादी से पहले यह कपल एक साल से ज्यादा समय तक डेटिंग करता रहा। वे अपना समय स्विट्ज़रलैंड में ओ’राइली के घर और वेस्ट लंदन में गोल्डस्मिथ के घर के बीच बांटते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...