1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kashi Vishwanath Temple CEO : काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी

Kashi Vishwanath Temple CEO : काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी

बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी शहर में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्वभूषण मिश्र का तबादला कर दिया गया है। उन्हें ⁠उत्तर प्रदेश के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई है। विश्वभूषण मिश्र साल 2024 से विश्वनाथ मंदिर न्यास के सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kashi Vishwanath Temple CEO :  बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी शहर में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्वभूषण मिश्र का तबादला कर दिया गया है। उन्हें ⁠उत्तर प्रदेश के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई है। विश्वभूषण मिश्र साल 2024 से विश्वनाथ मंदिर न्यास के सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने ढाई साल से अधिक समय तक इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभाली। ⁠विश्वभूषण मिश्र ने मंदिर में भीड़ प्रबंधन के लिए SOP भी तैयार किया था। ⁠उनके कार्यकाल में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था में बदलाव किए गए थे। ⁠उनके नेतृत्व में वायु प्रदूषण से बचाव के लिए धाम परिसर में एयर फिल्टर लगाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। वर्तमान में धाम परिसर में ये एयर फिल्टर सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं।

पढ़ें :- IAS-PCS Transfers: UP में देर रात हुआ बड़ा प्रशा​सनिक फेरबदल, 14 आईएएस और 34 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट

हालाकि अभी तक मंदिर के न्यास के नए सीईओ की नहीं हुई घोषणा। काशी विश्वनाथ मंदिर के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इसी तबादला सूची में एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति हुई है। पीसीएस अधिकारी वरखा सिंह को वाराणसी का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले, वरखा सिंह उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक के पद पर तैनात थीं। उनके स्थानांतरण के बाद, वह अब वाराणसी नगर निगम में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...