बाराबंकी में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव के बाद सियासत गरमा गई है। काफिले पर पथराव हुआ, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं, करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं के घायल होने की बात सामने आई और इसके बाद भीम आर्मी ने सीधे एसपी ऑफिस का घेराव कर दिया।
Azad Samaj Party: दरअसल, चंद्रशेखर आजाद गोंडा में दलित नेता विनोद सहनी के परिजनों से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान बुढ़वल-रामनगर इलाके में उनके काफिले पर पथराव हुआ। जानकारी के मुताबिक, इस घटना में करीब 12 कार्यकर्ता घायल हुए हैं, एक कार्यकर्ता के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया जबकि दूसरे कार्यकर्ता की आंख में गंभीर चोट आई है। वही काफिले की कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद चंद्रशेखर आजाद शिकायत लेकर बाराबंकी एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
चंद्रशेखर के मुताबिक, विनोद सहनी उनकी पार्टी से कैसरगंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों को उनसे राजनीतिक नुकसान था, उन्हीं लोगों ने उनकी हत्या कराई । उन्होने साफ चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आजाद समाज पार्टी आंदोलन करेगी। इसके बाद मामला और गरमा गया। भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव किया, जमकर नारेबाजी की और काफिले पर पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि, चंद्रशेखर आजाद गोंडा में दलित नेता विनोद सहनी के परिजनों से मिलने जा रहे थे। पुलिस को पहले से आशंका थी कि उनके दौरे से इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। इसी को देखते हुए रामनगर में पुलिस ने हाईवे पर बैरिकेडिंग कर उनके काफिले को रोक दिया। चंद्रशेखर आजाद ने यूपी पुलिस पर बीजेपी के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया। काफिले पर पथराव और तोड़फोड़ के बाद पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हुई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
जनपद बाराबंकी में भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद जी को रिसीव करने जा रहा था तभी कुछ दबंगों द्वारा जानलेवा हमला व गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया पत्थर मार् कर गाड़ी में बैठे लोगों काफी चोट आई है @Barabankipolice से निवेदन है तत्काल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करें@Uppolice @BhimArmyChief pic.twitter.com/a7hKfZ7Kte
पढ़ें :- मायावती के भतीजे के लिए ASP ने खोले दरवाजे, क्या आकाश आनंद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी में होंगे शामिल?
— जिला अध्यक्ष गोंण्डा (@shivam_gonda) September 13, 2026
अब ऐसे में एक तरफ काफिले पर पथराव, दूसरी तरफ पुलिस से विवाद और फिर एसपी ऑफिस पर भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन, बाराबंकी की इस घटना ने यूपी की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या चंद्रशेखर आजाद के ऐलान के बाद ये मामला आगे किसी बड़े आंदोलन का रूप लेता है।