1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश का कांग्रेस को बड़ा संदेश, बोले- किसको कितनी सीट मिलेगी ये बड़ी बात नहीं, इससे ज्यादा जरूरी गठबंधन की जीत है…

अखिलेश का कांग्रेस को बड़ा संदेश, बोले- किसको कितनी सीट मिलेगी ये बड़ी बात नहीं, इससे ज्यादा जरूरी गठबंधन की जीत है…

SP-Congress seat sharing : यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच खींचतान जारी है। अब इस मुद्दे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है। अखिलेश ने एक बार फिर विपक्षी गठबंधन में एकजुटता और उसकी जीत को सबसे ज्यादा अहम बताया है। उन्होंने कहा कि ये बड़ी बात नहीं है कि किसको कितनी सीट मिलेगी। इससे ज्यादा जरूरी गठबंधन की जीत है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- अजय राय की विदाई के पीछे जातीय खेल? कांग्रेस ने UP में चला ब्राह्मण-दलित-मुस्लिम दांव

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “मक़सद जब साफ़ हो तो हाथ-में-हाथ होता है निगाह मंज़िल पर हो तो सफ़र आसान होता है! बात बड़ी ये नहीं है कि गठबंधन में कितनी सीटें या कौन सी सीट किसके पास जा रही है बात बड़ी ये है कि हम सबको ये सुनिश्चित करना है कि जीत गठबंधन की हो। फिर दोहराते हैं : बात सीट की नहीं जीत की है।”

उन्होंने आगे कहा, “ये जीत हमारे गठबंधन के दलों से बढ़कर हम सबकी उस संयुक्त कोशिश की जीत होगी जो इसलिए लगातार संघर्षरत है कि साम्प्रदायिकता फिर कभी सिर न उठा सके और लोकतंत्र-संविधान-आरक्षण पर भाजपाई आंच न आए और देश का सौहार्द फिर से खिलखिलाए, देश की तरक़्क़ी और ख़ुशहाली फिर से मुस्कुराए। जय संविधान-जय हिंदुस्तान!”

पढ़ें :- यूपी चुनाव से पहले पूर्व IAS-IPS को एक राजनीतिक मंच पर लाने की तैयारी, दिव्या मित्तल और अलंकार अग्निहोत्री समेत कई पूर्व अफसरों किया जा रहा संपर्क

बता दें कि यूपी चुनाव 2027 में इंडिया गठबंधन में सीट के बंटवारे के तहत कांग्रेस कम से कम 150 सीटों की मांग कर रही है, जबकि सपा के नेता पिछले चुनाव में प्रदर्शन के आधार पर सिर्फ 50 से 53 सीटें देने की बात कर रहे हैं। जिसको लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...