1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. जिस बेटे के लिए नौकरी तक छोड़ दी, उसी ने बुढ़ापे में तोड़ी पिता की टांग

जिस बेटे के लिए नौकरी तक छोड़ दी, उसी ने बुढ़ापे में तोड़ी पिता की टांग

मैनपुरी में 80 वर्षीय वीरेंद्र सिंह के साथ उनके बेटे पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं। परिजनों का दावा है कि बेटे ने संपत्ति हड़पने के बाद बुजुर्ग पिता की जांघ की हड्डी तोड़ दी और उन्हें कमरे में बंद कर दिया।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से बुजुर्ग पिता के साथ कथित अत्याचार का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 80 वर्षीय वीरेंद्र सिंह को उनके ही बेटे पर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और कमरे में बंद रखने का आरोप लगा है। परिजनों का दावा है कि मारपीट में बुजुर्ग की जांघ की हड्डी टूट गई। इसके बाद उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया।

पढ़ें :- सावधान! ट्रेन में अजनबियों पर भरोसा पड़ा भारी, प्रयागराज स्टेशन से नौ वर्षीय बच्ची गायब, GRP ने सतना से किया बरामद

परिवार के मुताबिक, वीरेंद्र सिंह ने पत्नी की मौत के बाद अपने इकलौते बेटे राजपाल सिंह की परवरिश के लिए काफी संघर्ष किया। बेटे को पढ़ाने और उसका भविष्य बनाने के लिए उन्होंने पहले फौज और बाद में अमीन की नौकरी तक छोड़ दी। लेकिन अब आरोप है कि संपत्ति के विवाद को लेकर बेटे ने ही अपने बुजुर्ग पिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग की जमा पूंजी खत्म होने के बाद उन्हें डराकर उनका मकान भी पोते के नाम करा दिया गया। इसके बाद कथित तौर पर उन्हें घर में ही परेशान किया जाने लगा। पिछले सप्ताह उनकी जांघ की हड्डी टूट गई और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया।

बेटी और नाती ने देखा तो उड़ गए होश

छह सितंबर को ग्रेटर नोएडा में रहने वाली बेटी और दिल्ली में रहने वाला नाती वीरेंद्र सिंह से मिलने मैनपुरी पहुंचे। वहां बुजुर्ग को दर्द से कराहते और बिना पंखे वाले कमरे में बंद देखकर दोनों हैरान रह गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच में जांघ की हड्डी टूटने की बात सामने आई।

लेकिन उम्र अधिक होने के कारण डॉक्टरों ने सर्जरी से इनकार किया है। फिल्हाल, परिवार अब बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स ले जाने की कोशिश कर रहा है। परिजनों ने आरोपी बेटे राजपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें :- ‘नाना आगे थे और मैं पीछे… झाड़ियों से अचानक बरसने लगीं गोलियां’, चश्मदीद ने सुनाई खौफनाक वारदात

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...