1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Disha Salian death case: दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, कई दिग्गजों के नाम हैं शामिल

Disha Salian death case: दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, कई दिग्गजों के नाम हैं शामिल

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर रहीं दिशा सालियान के मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में आदित्य ठाकरे, अभिनेता डिनो मोरिया और सूरज पंचोली का नाम शामिल है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Disha Salian death case: सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर रहीं दिशा सालियान के मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में आदित्य ठाकरे, अभिनेता डिनो मोरिया और सूरज पंचोली का नाम शामिल है।

पढ़ें :- चुनाव आयोग के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च, राज ठाकरे, बोले- बैलेट पेपर से हो चुनाव, महाराष्ट्र में SIR रद्द हो

इस एफआईआर में रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सचिन वाझे, परम बीर सिंह और रोहन रॉय समेत कई पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अब सीबीआई ने एफआईआर दर्जकर मामले की जांच करेगी। इससे पहले कोर्ट ने सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। साथ ही, पूरी जांच एक अनुभवी अधिकारी की निगरानी में कराने के निर्देश दिए थे।

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान का बयान भी सीबीआई ने दर्ज किया है। यह बयान जांच की शुरुआती कार्रवाई का अहम हिस्सा माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीबीआई अधिकारियों के सामने मामले से जुड़े अपने दावे और उपलब्ध जानकारी साझा की है।

पिता का आरोप है कि, सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल करके उनकी बेटी की मौत से जुड़े सबूत मिटा दिए गए थे। सीबीआई ने यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद की है। दिशा की मौत जून 2020 में मुंबई में हुई थी और उनकी मौत के कुछ ही दिनों बाद सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हो गई थी।

पढ़ें :- लुधियाना आर्मी कैंप में शर्मनाक वारदात, मदद के बहाने घर में घुसा जवान, साथी फौजी की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...