1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दसवें दिन भी धरना जारी, छठे दिन भूख हड़ताल पर बैठे श्यामसुंदर दास

दसवें दिन भी धरना जारी, छठे दिन भूख हड़ताल पर बैठे श्यामसुंदर दास

दसवें दिन भी धरना जारी, छठे दिन भूख हड़ताल पर बैठे श्यामसुंदर दास मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं मिलने से नाराज, बोले—समाधान तक जारी रहेगा आंदोलन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: जिला मुख्यालय पर जनहित किसान पार्टी की ओर से चल रहा धरना-प्रदर्शन सोमवार को दसवें दिन भी जारी रहा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास लगातार छठे दिन भूख हड़ताल पर बैठे रहे। प्रशासन की ओर से अब तक मांगों के समाधान को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से आंदोलनकारियों में नाराजगी बनी हुई है।

पढ़ें :- चंद्रशेखर के काफिले पर पथराव के बाद बवाल, भीम आर्मी ने घेरा SP ऑफिस

भूख हड़ताल पर बैठे श्यामसुंदर दास ने कहा कि पार्टी लंबे समय से किसानों और आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवाज उठा रही है। दस दिनों से धरना और छह दिनों से भूख हड़ताल जारी है, लेकिन प्रशासन की ओर से उनकी मांगों के समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं की गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक मांगों पर लिखित अथवा स्पष्ट और संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल पार्टी का नहीं, बल्कि किसानों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष है। प्रशासन को जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल करनी चाहिए।

धरना स्थल पर पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक लगातार मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मांगों का जल्द समाधान कराने की मांग की। वहीं, लगातार छह दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे श्यामसुंदर दास के स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों में चिंता भी देखी गई।

पार्टी नेताओं ने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। आंदोलनकारियों ने दोहराया कि मांगें पूरी होने तक धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी।

पढ़ें :- IAS-PCS Transfers: UP में देर रात हुआ बड़ा प्रशा​सनिक फेरबदल, 14 आईएएस और 34 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...