1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी के साथ मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने किया नाश्ता, प्रियंका भी रहीं मौजूद

राहुल गांधी के साथ मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने किया नाश्ता, प्रियंका भी रहीं मौजूद

Malaysian PM meets Rahul Gandhi : देश की राजधानी नई दिल्ली में चल रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया के कई बड़े नेता आए हैं। जिनमें मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भी शामिल हैं। जिनकी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की साथ नाश्ते पर मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ब्रिक्स समिट में PM मोदी ने दी चेतावनी- टेक्नोलॉजी और ज़रूरी मिनरल्स के हथियार के तौर पर इस्तेमाल से साझा तरक्की और खुशहाली में आ सकती है रुकावट

कांग्रेस ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही पार्टी ने लिखा, ‘विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के साथ नई दिल्ली में मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम दातो सेरी अनवर इब्राहिम से नाश्ते पर मुलाकात की।’ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच विपक्षी नेताओं के साथ मलेशियाई प्रधानमंत्री की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

पढ़ें :- Video : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में चीनी राष्ट्रपति का विरोध, सुरक्षा चक्र तोड़कर तिब्बती युवाओं ने जिनपिंग के खिलाफ की नारेबाजी

बता दें कि इससे पहले भी अनवर इब्राहिम भारत यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिल चुके हैं। मलेशियाई प्रधानमंत्री ने अपनी मौजूदा यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से भी बातचीत की थी। वहीं, 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अनवर इब्राहिम ने अपने अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लिया। 1965 की हिंदी फिल्म तीन देवियां का लोकप्रिय गीत ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...