Lava ने अपना नया स्मार्टफोन लावा विराट कर्व 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। वहीं कीमत की बात करें तो भारत में 23,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।
Lava Virat Curve 5G : Lava ने अपना नया स्मार्टफोन लावा विराट कर्व 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। वहीं कीमत की बात करें तो भारत में 23,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।
स्टोरेज
यह फोन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा। फोन की सेल 28 सितंबर शाम 7 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।
कलर
इसे Heritage Indigo, Makrana Ivory और Ellora Slate तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। खास बात यह है कि पहले सेल डे पर इसे 19,999 रुपये में बेचा जाएगा। यानी इस पर 4,000 रुपये का कार्ड ऑफर मिलेगा।
डिस्प्ले
लावा विराट कर्व 5G में 6.67 इंच का FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 394 PPI है। इस स्क्रीन में 1.07 बिलियन कलर्स और 100% DCI-P3 कलर गमट का सपोर्ट मिल जाएगा।
पीक ब्राइटनेस
ब्राइटनेस की बात करें तो लावा विराट कर्व 5G फोन की स्क्रीन 800 निट्स HBM ब्राइटनेस और 1100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इससे स्क्रीन को अलग-अलग लाइट वाली कंडीशन में उपयोग करने में अच्छा अनुभव होगा।
प्रोसेसर
परफॉरमेंस के लिए लावा विराट कर्व 5G में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Lava Virat Curve 5G फोन Android 16 पर काम करता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Lava Virat Curve 5G फोन के रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें Sony IMX752 सेंसर और EIS (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट मिलता है।
वजन
Lava Virat Curve 5G फोन का वजन 184 ग्राम है। जबकि इसकी मोटाई 8.55mm है। व