1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला, पूर्वी कुनार प्रांत में मची तबाही, 3 की मौत

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला, पूर्वी कुनार प्रांत में मची तबाही, 3 की मौत

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अनबन बढ़ती ही जा रही है। दोनों तरफ से एक दूसरे पर जबाबी हमले हो रहे है। खबरों के अनुसार, रात में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की है। हमले में कई लोगों की मौत और घायल होने की आशंका है। हालांकि अभी तक पाकिस्तान ने कोई बयान जारी नहीं किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistans Airstrikes on Afghanistan :  पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अनबन बढ़ती ही जा रही है। दोनों तरफ से एक दूसरे पर जबाबी हमले हो रहे है। खबरों के अनुसार, रात में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की है। हमले में कई लोगों की मौत और घायल होने की आशंका है। हालांकि अभी तक पाकिस्तान ने कोई बयान जारी नहीं किया है।

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी

खबरों के मुताबिक, अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत (East Kunar Province) में पाक की ओर से एयरस्ट्राइक हुआ। पाकिस्तानी विमानों ने इलाके में एयरस्ट्राइक की, जिसमें कई नागरिक घायल हुए हैं। टोलो न्यूज के मुताबिक, कुनार प्रांत में 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

पक्तिका प्रांत में भी हवाई हमले किए गए। स्थानीय सूत्रों के हवाले से टोलो न्यूज ने बताया कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों (Pakistani fighter jets) ने सोमवार तड़के अफगानिस्तान के कई इलाकों को निशाना बनाया।

पक्तिका के बरमल जिले के राखा और तोरकंडी इलाकों (Torakandi areas)में दो अलग-अलग हमले हुए। इनमें से एक हमले में एक खाली घर को निशाना बनाया गया, जबकि दूसरे हमले में एक पुरानी दुकान पर हमला हुआ। इन हमलों में संपत्ति को नुकसान पहुंचा, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है।

पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...