1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. जमुई में छात्रा से सड़क पर बदसलूकी का वीडियो वायरल, DM ने लिया संज्ञान

जमुई में छात्रा से सड़क पर बदसलूकी का वीडियो वायरल, DM ने लिया संज्ञान

बिहार के जमुई जिले में कथित तौर पर एक छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक छात्रा को परेशान करते और उसके साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। इस घटना के दौरान छात्रा मदद के लिए चीखती हुई दिखाई दे रही है।

By Sushil Sah 
Updated Date

जमुई। बिहार के जमुई जिले में कथित तौर पर एक छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक छात्रा को परेशान करते और उसके साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। इस घटना के दौरान छात्रा मदद के लिए चीखती हुई दिखाई दे रही है।

पढ़ें :- 'Sunday के दिन, यमलोक में भी सब लोग छुट्टी पर रहते है!' हाईवे पर बाइक को कार ने मारी ऐसी टक्कर, लोग कर रहे अब मजेदार कमेंट

इस मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि घटना से जुड़े वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जमुई के जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा DM ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और छात्राओं के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश जारी है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।

साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वायरल वीडियो को बिना पुष्टि के आगे साझा न करें। साथ ही घटना से संबंधित किसी भी जानकारी को सीधे पुलिस या प्रशासन तक पहुंचाएं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...