1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘करूर वैश्य बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें’, EMI पर पड़ सकता है असर, 22 सितंबर से महंगा होगा लोन

‘करूर वैश्य बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें’, EMI पर पड़ सकता है असर, 22 सितंबर से महंगा होगा लोन

यदि आपका लोन करूर वैश्य बैंक (KVB) से चल रहा है, तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। इस बैंक ने अपने प्रमुख लेंडिंग दरों में बढ़ोतरी की है। यह नई दरें 22 सितंबर 2026 से लागू होंगी। बैंक ने सभी प्रमुख MCLR टेन्योर में पांच बेसिस पॉइंट यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। यदि आपका लोन करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) से चल रहा है, तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। इस बैंक ने अपने प्रमुख लेंडिंग दरों में बढ़ोतरी की है। यह नई दरें 22 सितंबर 2026 से लागू होंगी। बैंक ने सभी प्रमुख MCLR टेन्योर में पांच बेसिस पॉइंट यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

पढ़ें :- RBI के फैसले के बाद सोने-चांदी में धड़ाम, क्या अब और सस्ता होगा सोना?

बैंक के इस फैसले के बाद ओवरनाइट और एक महीने का MCLR 9 प्रतिशत से बढ़कर 9.05 प्रतिशत हो गया है। वहीं तीन महीने का MCLR 9.15 प्रतिशत से बढ़कर 9.20 प्रतिशत, 6 महीने का MCLR 9.30 प्रतिशत से बढ़कर 9.35 प्रतिशत और एक साल का MCLR 9.40 प्रतिशत से बढ़कर 9.45 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा बैंक ने बेस रेट में 20 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। यह 11 प्रतिशत से बढ़कर 11.20 प्रतिशत हो गया है। वहीं BPLR भी 16 प्रतिशत से बढ़कर 16.20 प्रतिशत कर दिया गया है। बता दें कि ये बदलाव भी 22 सितंबर से प्रभावी होंगे।

आपकी EMI पर क्या असर पड़ेगा?

यदि आपका लोन संबंधित बेंचमार्क से जुड़ा है और उसकी रीसेट डेट इस बदलाव के बाद आती है, तो ब्याज दर बढ़ने के कारण आपकी EMI बढ़ सकती है या लोन की समय सीमा भी बढ़ सकती है। हालांकि, इसका असर हर ग्राहक पर उसके लोन के प्रकार, बकाया राशि, ब्याज दर और रीसेट शर्तों पर निर्भर करेगा। यानी 22 सितंबर से करूर वैश्य बैंक के कुछ कर्जदारों के लिए लोन महंगा हो सकता है। इसलिए अगर आपका होम लोन, पर्सनल लोन या अन्य कर्ज करूर वैश्य बैंक के संबंधित बेंचमार्क से जुड़ा है, तो बैंक से अपनी नई ब्याज दर और संशोधित EMI की जानकारी जरूर प्राप्त करें।

पढ़ें :- आरबीआई ने पॉलिसी रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाया, होम लोन और कार लोन की EMI होगी महंगी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...