1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वास्थ्य विभाग व UPMSCL के खिलाफ चल रही ईडी की जांच के चलते एसीएस अमित कुमार घोष पर गिरीगाज , योगी सरकार ने 10 आईएएस का किया तबादला

स्वास्थ्य विभाग व UPMSCL के खिलाफ चल रही ईडी की जांच के चलते एसीएस अमित कुमार घोष पर गिरीगाज , योगी सरकार ने 10 आईएएस का किया तबादला

उत्तर प्रदेश में सरकारी अस्पतालों के लिए दवा और उपकरणों की खरीद में करीब ₹100 करोड़ के कथित घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच चल रही है। ED नेस्वास्थ्य विभाग व उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन (UPMSCL) से पिछले 7 वित्तीय वर्षों (2019-20 से 2025-26) के खरीद और आपूर्ति से जुड़े रिकॉर्ड मांगे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी अस्पतालों के लिए दवा और उपकरणों की खरीद में करीब ₹100 करोड़ के कथित घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच चल रही है। ED नेस्वास्थ्य विभाग व उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन (UPMSCL) से पिछले 7 वित्तीय वर्षों (2019-20 से 2025-26) के खरीद और आपूर्ति से जुड़े रिकॉर्ड मांगे हैं। यह जांच विजिलेंस (सतर्कता) द्वारा पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेंद्र प्रताप श्रीवास्तव की गिरफ्तारी और दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई है। जांच के दायरे में कई पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), इंजीनियर और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी आ चुके हैं। इस जांच की आंच से अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष भी नहीं बच सके। योगी सरकार ने रविवार को प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते अमित कुमार घोष को वहां से हटाकर अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा नियुक्त कर दिया है।

पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार को प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए शीर्ष स्तर पर कई बदलाव किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इस फेरबदल से कई अहम विभागों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है।

प्रमुख फेरबदल के तहत, अमित कुमार घोष जो अब तक अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें वहां से हटाकर अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, अमृत अभिजात को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव परिवहन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पढ़ें :- UP Panchayat Elections 2026 : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तीन माह में कराए यूपी पंचायत चुनाव

सूची के अनुसार, वी० हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा से स्थानांतरित कर प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन बनाया गया है। अनिल कुमार को प्रमुख सचिव, पंचायती राज से हटाकर प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले का प्रभार सौंपा गया है। डॉ. एम०के०एस० सुंदरम, रविन्द्र, अमित गुप्ता, रणवीर प्रसाद और डॉ. आशीष कुमार गोयल का भी तबादला करते हुए उन्हें नए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...