डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सपा बहादुर अखिलेश यादव की सपा की पहचान ‘गुंडा, अपराधी और माफिया’ की रही है। यह तिकड़ी ही उनके लिए ‘सत्ता लूटने की लाठी’ बनी। सपा के उलट भाजपा के पास राष्ट्रवाद और देशभक्ति से ओतप्रोत समर्पित कार्यकर्ताओं का असीमित बल है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि, सपा की पहचान गुंडा, माफिया और अपराधी की रही है। फ़र्ज़ी वोट और डुप्लीकेट वोटों का सफाया हुआ है। यूपी में यह सपा की ‘छटपटाहट’ का एक बड़ा कारण है।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सपा बहादुर अखिलेश यादव की सपा की पहचान ‘गुंडा, अपराधी और माफिया’ की रही है। यह तिकड़ी ही उनके लिए ‘सत्ता लूटने की लाठी’ बनी। सपा के उलट भाजपा के पास राष्ट्रवाद और देशभक्ति से ओतप्रोत समर्पित कार्यकर्ताओं का असीमित बल है।
सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव की सपा की पहचान ‘गुंडा, अपराधी और माफिया’ की रही है। यह तिकड़ी ही उनके लिए ‘सत्ता लूटने की लाठी’ बनी। सपा के उलट भाजपा के पास राष्ट्रवाद और देशभक्ति से ओतप्रोत समर्पित कार्यकर्ताओं का असीमित बल है।
बूथ कैप्चरिंग के दिन लद गए और आज का चुनाव कार्यकर्ता…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) September 20, 2026
पढ़ें :- अखिलेश के सामने भिड़े सपा नेता, एक घंटे में एटा-कासगंज का पूरा संगठन भंग
उन्होंने आगे लिखा, बूथ कैप्चरिंग के दिन लद गए और आज का चुनाव कार्यकर्ता जिताता है, गुंडे-अपराधी नहीं। चुनाव आयोग की सक्रियता के कारण देशव्यापी मतदाता सूची की सफ़ाई के अभियान से जनता का उस पर भरोसा बढ़ा है। फ़र्ज़ी वोट और डुप्लीकेट वोटों का सफाया हुआ है। यूपी में यह सपा की ‘छटपटाहट’ का एक बड़ा कारण है।
बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का जल्द ही शंखनाद होने वाला है। चुनाव के शंखनाद से पहले उत्तर प्रदेश का सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लगातार अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगा रहे हैं।