1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video Viral- ‘लव गुरु’ के अवतार में नजर आए असदुद्दीन ओवैसी, बोले-‘बीवी से ऐसे करो प्यार का इजहार…’

Video Viral- ‘लव गुरु’ के अवतार में नजर आए असदुद्दीन ओवैसी, बोले-‘बीवी से ऐसे करो प्यार का इजहार…’

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गईं हैं तो वहीं दूसरी ओर सूबे में सियासी बयानबजी भी जारी है। कानपुर पहुंचे ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। सूबे में जारी सियासी शतरंज के शह-मात के खेल के  बीच असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)  का एस ऐसा बायान सामने आया है, जिसे सुनकर उनके विरोधी भी उनकी तारीफ करने से अपने आप को रोक नहीं पाएंगे।

By santosh singh 
Updated Date

कानपुर। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गईं हैं तो वहीं दूसरी ओर सूबे में सियासी बयानबजी भी जारी है। कानपुर पहुंचे ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। सूबे में जारी सियासी शतरंज के शह-मात के खेल के  बीच असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)  का एस ऐसा बायान सामने आया है, जिसे सुनकर उनके विरोधी भी उनकी तारीफ करने से अपने आप को रोक नहीं पाएंगे।

पढ़ें :- कोडरमा में नाबालिग लड़की और दो लड़कों के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार, पुलिस जांच में जुटी

जब ‘लव गुरु’ बने ओवैसी 

पढ़ें :- जमुई में छात्रा से सड़क पर बदसलूकी का वीडियो वायरल, DM ने लिया संज्ञान

कानपुर में सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का एक बिल्कुल नया और अनोखा अंदाज देखने को मिला है, वो ‘लव गुरु’ (Love Guru) के अवतार में नजर आए। इस चुनावी रैली में ओवेसी ने लोगों को मोहब्बत का पाठ पढ़ाया। ओवैसी ने मियां-बीवी के रिश्ते में मोहब्बत कायम रखने की एक खास सलाह दी है। ओवैसी ने रैली में मौजूद लोगों से कहा कि अपनी बीवी से प्यार का इजहार करने में कंजूसी मत करिए। सुबह उठकर और शाम ही नहीं दिन में दो-चार बार आप अपनी बीवी से मोहब्बत का इजहार करिए। सोने से पहले भी उन्हें, आई लव यू बोलिए।

लोगों को पसंद आया ओवैसी ये अंदाज

ओवैसी का यह नया अंदाज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बयान पर रिएक्शन भी दिए। कई यूजर्स को तो इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ कि अपने विरोधियों पर जमकर हमला करने वाले ओवैसी लव गुरु (Love Guru) को अवतार में नजर आएंगे।

AIMIM नहीं चाहती कि राज्य में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बने

बता दें कि, यूपी विधानसभा चुनाव 2027  से पहले सूबे में हो रही सियासी हलचल के बीच ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)  ने गठबंधन को लेकर राजनीतिक पार्टियों को एक बड़ा ऑफर दिया है। असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)  ने कहा कि,उनकी पार्टी नहीं चाहती कि राज्य में तीसरी बार बीजेपी (BJP) की सरकार बने। उन्होंने कहा कि अगर कोई दल बीजेपी (BJP)  को सत्ता में आने से रोकना चाहता है, तो वह AIMIM से बातचीत कर सकता है। ओवैसी ने कहा कि, किसी एक पार्टी के अकेले बीजेपी (BJP)  को रोकने की कोशिश करना पर्याप्त नहीं होगा।

पढ़ें :- जयंत चौधरी से मोहम्मद शमी ने की मुलाकात, तस्वीर वायरल होते ही चढ़ा सियासी पारा, क्या क्रिकेटर अमरोहा से नई पारी का करेंगे आगाज?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...