1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जयंत चौधरी से मोहम्मद शमी ने की मुलाकात, तस्वीर वायरल होते ही चढ़ा सियासी पारा, क्या क्रिकेटर अमरोहा से नई पारी का करेंगे आगाज?

जयंत चौधरी से मोहम्मद शमी ने की मुलाकात, तस्वीर वायरल होते ही चढ़ा सियासी पारा, क्या क्रिकेटर अमरोहा से नई पारी का करेंगे आगाज?

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की वापसी क्रिकेट के मैदान में तो नहीं हुई ,लेकिन अब लगता है कि राजनीति के मैदान में हो जाएगी। बीते रविवार को भाजपा समर्थित पार्टी RLD प्रमुख जयंत चौधरी (RLD chief Jayant Chaudhary) ने अमरोहा में मोहम्मद शमी से मुलाक़ात की और अपने साथ तस्वीर भी साझा की।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की वापसी क्रिकेट के मैदान में तो नहीं हुई ,लेकिन अब लगता है कि राजनीति के मैदान में हो जाएगी। बीते रविवार को भाजपा समर्थित पार्टी RLD प्रमुख जयंत चौधरी (RLD chief Jayant Chaudhary) ने अमरोहा में मोहम्मद शमी से मुलाक़ात की और अपने साथ तस्वीर भी साझा की है। इसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा RLD के सिंबल पर मोहम्मद शमी को 2027 के  विधानसभा चुनाव में उतार सकती है। इसके पीछे का बड़ा कारण यह है कि अमरोहा में कुल करीब सवा तीन लाख वोटर हैं जिसमें से 2 लाख केवल मुस्लिम वोटर है जहां सपा लगातार जीतती आई है। हालांकि, शमी या रालोद की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

पढ़ें :- Video Viral- 'लव गुरु' के अवतार में नजर आए असदुद्दीन ओवैसी, बोले-'बीवी से ऐसे करो प्यार का इजहार...'

बता दें कि सदर विधानसभा सीट रालोद के खाते में जा सकती है, जिस पर मोहम्मद शमी चुनाव लड़ सकते हैं। मोहम्मद शमी अमरोहा सदर तहसील के सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं। चर्चा यह भी है कि मोहम्मद शमी अमरोहा सदर विधानसभा सीट से अपने भाई हसीब को चुनाव लड़ा सकते हैं। RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मोहम्मद शमी ने वार्ता की थी। बता दें कि इस विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के महबूब अली 5 बार से विधायक हैं। अमरोहा सदर विधानसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य बाहुल्य क्षेत्र है।तो वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) शमी की तलाकशुदा पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan)  के संपर्क में है। अमरोहा से शमी के चुनाव लड़ने के कयास के बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) हसीन जहां (Hasin Jahan) को शमी के ख़िलाफ़ लड़ाने की योजना बना रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...