1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा: डिवाइडर से टकरा कर कई बार पलटी क्रेटा, खाई में जा गिरे तीन लोगों की मौत: सीट बेल्ट ने बचाई दो की जान

आगरा: डिवाइडर से टकरा कर कई बार पलटी क्रेटा, खाई में जा गिरे तीन लोगों की मौत: सीट बेल्ट ने बचाई दो की जान

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। डौकी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से जा भिड़ी और इसके बाद 4-5 बार पलटती हुई सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि कार दिल्ली से बलिया की तरफ जा रही थी..

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल, पर्दाफाश।  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। डौकी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से जा भिड़ी और इसके बाद 4-5 बार पलटती हुई सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि कार दिल्ली से बलिया की तरफ जा रही थी। सुबह करीब सात बजे हुए हादसे के दौरान वाहन की रफ्तार लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई। टक्कर के बाद कार के कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उसके पहिए तक निकल गए।

पढ़ें :- तारीख पर पहुंची विवाहिता से कोर्ट परिसर में मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

पिछली सीट पर बैठे थे तीनों मृतक

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग कार की पिछली सीट पर बैठे थे। दुर्घटना के दौरान वे वाहन से बाहर जा गिरे और एक्सप्रेस-वे के नीचे खाई में जा पहुंचे। पुलिस के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगने के कारण तीनों की मौत हुई। मृतकों की पहचान जयप्रकाश, भूपेंद्र और कपिल के तौर पर हुई है।

बेल्ट ने बचाई आगे बैठे दो लोगों की जान

कार की अगली सीट पर ड्राइवर जसवंत और चंद्रकांत बैठे थे। दोनों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी। टक्कर के समय कार के एयरबैग भी खुल गए, जिससे दोनों को अपेक्षाकृत कम गंभीर चोटें आईं। हालांकि दोनों घायल हुए हैं और उनका इलाज कराया जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रेटा का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। साइड का हिस्सा भी पिचक गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू कराया।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, बोले- यूपी देश का अगला ग्रोथ इंजन बनने की ओर, डबल इंजन सरकार के समन्वय से तेज हो रहा बदलाव

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को एक्सप्रेस-वे से हटाने के लिए क्रेन मंगवाई। हादसे के बाद कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...