1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ज्ञानेश कुमार के लिए पद्म भूषण बहु​त छोटी चीज है, उन्हें प्रधानमंत्री बना दी​जिए : कांग्रेस

ज्ञानेश कुमार के लिए पद्म भूषण बहु​त छोटी चीज है, उन्हें प्रधानमंत्री बना दी​जिए : कांग्रेस

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर पश्चिम बंगाल की सियासत से शुरू हुआ विवाद अब दिल्ली तक पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण दिए जाने की बात कही तो कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि जब ज्ञानेश कुमार दूसरों को प्रधानमंत्री बना सकते हैं तो उन्हें खुद ही प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। पद्म भूषण उनके लिए छोटी बात है...

By Harsh 
Updated Date

नई ​दिल्ली।  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर पश्चिम बंगाल की सियासत से शुरू हुआ विवाद अब दिल्ली तक पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण दिए जाने की बात कही तो कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि जब ज्ञानेश कुमार दूसरों को प्रधानमंत्री बना सकते हैं तो उन्हें खुद ही प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। पद्म भूषण उनके लिए छोटी बात है।

पढ़ें :- Video- 'एक खून माफ होता तो ज्ञानेंद्र कुमार को गोली मार देता...' VIP प्रमुख मुकेश सहनी का मुख्य चुनाव आयुक्त पर फूटा गुस्सा

पवन खेड़ा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार के लिए पद्म भूषण जैसी चीज बहुत छोटी है। उनका इशारा चुनाव आयोग और उसके फैसलों को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे सवालों की तरफ था।

समिक भट्टाचार्य ने आखिर क्या कहा?

दरअसल भाजपा के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने शुक्रवार को उत्तर 24 परगना के पानीहाटी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के काम की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों को बिना डर के मतदान करने का मौका मिला और चुनाव में हिंसा या हत्या की घटनाएं नहीं हुईं।

भट्टाचार्य ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का भी जिक्र किया। उनका दावा था कि इस प्रक्रिया के जरिए मृत, फर्जी और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। इसी आधार पर उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार कम से कम पद्म भूषण के हकदार हैं।

पढ़ें :- ‘मुँह नुचुआ’ तो सुना था अब ‘चुनाव मुचुआ’ आ गये...' अखिलेश ने तंज कसते हुए ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा!

विपक्ष ने BJP नेता के बयान को बनाया निशाना

समिक भट्टाचार्य की टिप्पणी सामने आने के बाद विपक्षी नेताओं ने इसे लेकर सवाल उठाए। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि समिक भट्टाचार्य जैसे वरिष्ठ नेता से इस तरह की टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने यह भी तंज किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत के बाद शायद वह चुनाव आयोग के प्रति विशेष आभार जताना चाहते हैं।

RJD सांसद मनोज झा ने भी बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि ऐसी सोच के लिए पहले समिक भट्टाचार्य को ही भारत रत्न दिया जाना चाहिए, उसके बाद किसी और सम्मान पर विचार होना चाहिए।

बता दें कि ज्ञानेश कुमार को लेकर यह विवाद ऐसे समय तेज हुआ है, जब विपक्ष उनके खिलाफ लगातार सवाल उठा रहा है। SIR से जुड़े फैसलों को लेकर चुनाव आयोग के भीतर कथित असहमति की रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस समेत विपक्षी दल उनके खिलाफ और मुखर हुए हैं।

पढ़ें :- Election Commission Rift : कांग्रेस बोली- मोदी के चहेते ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में चला रहे हैं अपनी मनमर्जी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...