SP leader Ram Govind Chaudhary Death : यूपी के पूर्व मंत्री और सपा वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद 73 साल की उम्र में निधन हो गया। चौधरी प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में भी रहे हैं। उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री राम गोविंद चौधरी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।’
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविंद चौधरी जी का निधन, अत्यंत दुःखद ! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावपूर्ण श्रद्धांजलि !’
बताया जा रहा है कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष चौधरी लंबे समय से हृदय और किडनी से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। सपा नेता लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में भर्ती थे, जहां रात करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।